Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Asia Cup को लेकर BCCI तोड़ी चुप्पी, सचिव देवजीत सैकिया ने कहा…

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप को लेकर आ रही खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अभी तक इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 19, 2025 | 04:55 PM

देवजीत सैकिया (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एशिया कप पर संशय बना हुआ है। सुबह ऐसी खबरें आ रही थी कि एशिया कप में भारत हिस्सा नहीं लेगा। लेकिन अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड मीटिंग में ऐसी कोई चर्चा ही नहीं हुई है।

देवाजीत सैकिया ने एक बयान में कहा कि आज सुबह से ही हमें बीसीसीआई के एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बारे में कुछ खबरें मिली हैं। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि अब तक बीसीसीआई ने एसीसी के आगामी आयोजनों के बारे में कोई चर्चा या कदम नहीं उठाया है, एसीसी को कुछ भी लिखना तो दूर की बात है।

बीसीसीआई का पूरा ध्यान आईपीएल और इंग्लैंड सीरीज पर

उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारा ध्यान आईपीएल और उसके बाद इंग्लैंड सीरीज पर है। इंग्लैंड दौरे पर महिला टीम और पुरुष टीम दोनों जाएगी। अभी तक हमने एशिया कप को लेकर कोई चर्चा नहीं किया है। हम अभी केवल इन दोनों टूर्नामेंट के बारे में ही सोच रहे हैं। ऐसे में एशिया कप से जुडी खबरें पूरी तरह से काल्पनिक है।

सम्बंधित ख़बरें

Salim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी

Ranjit Singh: जामनगर के महाराज, जिन्होंने अंग्रेजों की टीम में अपनी धाक जमाई

IPL 2008 से लेकर 2025 तक, अब तक इन बल्लेबाजों ने जीती ऑरेंज कैप; जानें इस लिस्ट में कितने भारतीय हैं शामिल

IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले

एशिया कप से जुड़ी खबरें डायरेक्ट मीडिया को दी जाएगी

सैकिया ने आगे कहा कि अगर बीसीसीसीआई की बात एसीसी से होती और किसी आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा, तो उसकी घोषणा मीडिया के माध्यम से की जाएगी। एशिया कप की खबरें को लेकर बीसीसीआई सचिन ने साफ कर दिया है कि इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। जब कुछ फैसला होगा तो मीडिया के माध्यम से बताया जाएगा।

पाकिस्तान से आखिरी संबंध भी खत्म! BCCI ने लिया बड़ा फैसला, एशिया कप नहीं खेलेगी टीम इंडिया

सितंबर में खेला जाएगा एशिया कप

आपको बता दें कि एशिया कप की मेजबानी इस बार भारत के पास है। यह टूर्नामेंट सितंबर 2025 में खेला जाएगा। वहीं पिछली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई थी। जहां भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था और अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। पिछली बार एशिया कप का फाइनल भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था।

Bcci rejects reports that india pulling out from asia cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket
  • Devajit Saikia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.