-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci President Mithun Manhas Credits Jay Shah For The Transformation In Womens Cricket
BCCI अध्यक्ष ने जय शाह की तारीफ में बांधे पुल, कहा- महिला क्रिकेट में बदलाव का श्रेय उनको जाता है
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Women’s Cricket: बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने महिला क्रिकेट में आए बड़े बदलावों का श्रेय सचिव जय शाह को दिया। उन्होंने कहा कि जय शाह की पहल से महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

जय शाह और मिथुन मन्हास (फोटो- सोशल मीडिया)
Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने आईसीसी चीफ जय शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महिला क्रिकेट में आएदिन हो रहे बदलाव का श्रेय जय शाह को दिया है। मन्हास का मानना है कि बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह का देश की महिला क्रिकेट में हो रहे बदलाव के लिए अहम योगदान रहा है।
आईएएनएस से बात करते हुए मन्हास ने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगभग 20 साल पहले बीसीसीआई का हिस्सा बनी। इसके बाद टीम के विकास के लिए बोर्ड द्वारा काफी काम किया गया। बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह का देश की महिला क्रिकेट टीम के उत्थान में अहम योगदान रहा है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की मैच फीस पुरुषों के समान की। आईपीएल की तर्ज पर विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई। अंडर-15 क्रिकेट को भी शुरू किया गया है। आईसीसी अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने महिला विश्व कप 2025 की इनाम राशि में कई गुणा वृद्धि की। इस तरह न सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट टीम बल्कि दुनियाभर में महिला क्रिकेट की बेहतरीन के लिए वे शानदार काम कर रहे हैं और इसका श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए।”
बीसीसीआई अध्यक्ष ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे देश में महिला क्रिकेट में निश्चित रूप से क्रांति आएगी। मैं उम्मीद करता हूं कि पुरुषों की तरह अब महिलाएं भी गली क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने की बोर्ड अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी से जुड़े सवाल पर मन्हास ने कहा, “यह एक बड़ी जिम्मेदारी और विरासत है जिसे हमें आगे ले जाना है। हम इसके लिए तैयार हैं। हमारी टीम सक्षम है। हम अच्छा काम करने का प्रयास करेंगे ताकि न केवल महिला टीम, बल्कि पुरुष टीम भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचे और भारतीय क्रिकेट का उत्थान जारी रहे।”
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने पूरे किए 15,000 इंटरनेशनल रन, सबसे कम पारियों में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
बीसीसीआई अध्यक्ष ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में रोहन जेटली द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बता दें कि मिथुन मन्हास दिल्ली के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेले हैं।
IANS इनपुट के साथ
Bcci president mithun manhas credits jay shah for the transformation in womens cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














