विराट-रोहित के 2027 वर्ल्ड कप फ्यूचर पर BCCI सख्त! फिटनेस रोडमैप मांगा, कोच ने दिया ये अहम बयान
BCCI: BCCI 6 दिसंबर के बाद रोहित और विराट के भविष्य पर मीटिंग करेगा। कोच गंभीर और अगरकर भी मौजूद रहेंगे। दोनों को फिटनेस, फॉर्म और वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजना पर स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर BCCI ने 6 दिसंबर के बाद अहम बैठक तय की है। इस चर्चा में मुख्य कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी शामिल रहेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड अब उनकी भूमिका और लंबी अवधि की योजना पर स्पष्टता चाहता है।
2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर बातचीत
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी समय है, लेकिन रोहित और विराट से इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। इसी कारण BCCI उनके रोल, टीम की रणनीति और अगले दो से तीन वर्षों की रोडमैप पर चर्चा करना चाहता है ताकि खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश मिल सके।
सीरीज खत्म होते ही होगी बैठक
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी मैच के बाद मीटिंग का आयोजन या तो विशाखापट्टनम में होगा या फिर कुछ दिनों बाद अहमदाबाद में रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
रोहित-विराट को मिली ये बड़ी सलाह
दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने की हिदायत दी जाएगी। वर्तमान में रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं।
रोहित को बयान देने से रोका
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को यह पता होना जरूरी है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य में उनसे क्या उम्मीद करता है। खिलाड़ी अनिश्चितता में रहकर टीम के लिए प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसलिए BCCI ने रोहित को फिटनेस और प्रदर्शन पर ध्यान देने को कहा है और भविष्य से जुड़े पब्लिक बयान देने से भी मना किया है।
रोहित से एग्रेसिव बल्लेबाजी की चाहत
सूत्रों का कहना है कि टीम प्रबंधन चाहता है कि रोहित अपने आक्रामक अंदाज को बनाए रखें, जैसा उन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में दिखाया था। भारत चाहता है कि रोहित टॉप ऑर्डर में निडर होकर बल्लेबाजी करें ताकि युवा बल्लेबाजों के लिए मंच तैयार हो सके। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित ने रिस्क कम लिया, जिससे टीम कुछ निराश दिखी थी।
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने INSTA बायो किया अपडेट, शादी टलने के बाद लगाया नजर का टीका
मोर्ने मोर्कल ने कहा 2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं दोनों
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। उनके मुताबिक, अगर दोनों खिलाड़ी खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस करते हैं तो इस बड़े टूर्नामेंट तक खेलना मुश्किल नहीं है।
