BCCI ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट, क्या लॉर्ड्स टेस्ट से हो गए बाहर
तीसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र में विकेटकीपर ऋषभ पंत को बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी, जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए और ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग संभाली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में उपकप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। फिलहाल वे बीसीसीआई के मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
ऋषभ पंत को चोट पहले दिन के दूसरे सेशन के दौरान लगा। जिसके बाद विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल को आना पड़ा। उसके बाद से ही बीसीसीआई की मेडिकल टीम पंत की चोट पर नजर रखे हुए है और उनकी वापसी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक समय सीमा तय नहीं की गई है।
बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया कि टीम इंडिया के उप-कप्तान ऋषभ पंत के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है और वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। ऋषभ की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम
PM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
Update: #TeamIndia vice-captain Rishabh Pant got hit on his left index finger. He is receiving treatment at the moment and under the supervision of the medical team. Dhruv Jurel is currently keeping wickets in Rishabh's absence. Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg #ENGvIND pic.twitter.com/MeLIgZ4MrU — BCCI (@BCCI) July 10, 2025
घटना मैच के 34वें ओवर में हुई जब तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को पंत ने लेग साइड में डाइव लगाकर रोकने की कोशिश की। गेंद को रोकते समय उनके हाथ में चोट लग गई। पंत ने गेंद को छुआ जरूर, लेकिन पूरी तरह रोक नहीं सके। इसके बाद वे दर्द से कराहते नज़र आए और खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
मैदान पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन चोट गंभीर प्रतीत होने के कारण वह आगे विकेटकीपिंग नहीं कर पाए और बुमराह का ओवर खत्म होते ही मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली, हालांकि वे तीसरे टेस्ट की अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे।
पंत ने रचा इतिहास
ग्लैंड की पहली पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने अपनी दाईं ओर बढ़कर बेन डकेट का कैच लपका और उसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने जैक क्रॉली का कैच लपका। क्रॉली का कैच लेकर ऋषभ पंत ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया है। अब उनके नाम इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में किसी एशियाई विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारत को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए चोटिल; ध्रुव जुरेल को मिला मौका
12 टेस्ट मैचों में, पंत ने इंग्लैंड में भारत के लिए 40 कैच लपके हैं। पाकिस्तान के कामरान अकमल अब नौ टेस्ट मैचों में 39 कैच के साथ दूसरे और एमएस धोनी 12 टेस्ट मैचों में 36 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
