-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Durand Cup Football Tournament Increased Prize Money To 12 Crore To 3 Crore
डूरंड कप 2025 की विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, इनामी राशि में हुई बढ़ोतरी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पुरस्कार में वृद्धि कर दी गई है। पहले इस टूर्नामेंट में 1.2 करोड़ का पुरस्कार राशि दिया जाता था। वहीं अब इस टूर्नामेंट का पुरस्कार राशि 3 करोड़ कर दिया गया है।

नई दिल्ली: एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप इस बार कुछ खास बदलावों के साथ खेला जाएगा। 23 जुलाई से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में केवल छह इंडियन सुपर लीग (ISL) टीमें ही भाग लेंगी, जबकि पिछले साल सभी 12 आईएसएल टीमें इसमें शामिल हुई थीं।
ISL टीमों की कम भागीदारी के पीछे फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के बीच जारी अनुबंध विवाद को कारण माना जा रहा है। इसी अनिश्चितता के चलते ISL 2025-26 सीजन भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिससे क्लबों के लिए टीम बनाने और शेड्यूल तय करने में दिक्कत आ रही है। लेफ्टिनेंट जनरल मल्होत्रा ने कहा कि हमारे लिए इस विवाद पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन हमें भरोसा है कि दोनों पक्ष भारतीय फुटबॉल के उज्जवल भविष्य के लिए समाधान निकालेंगे।
टूर्नामेंट को भव्य बनाने की तैयारी
डूरंड कप के आयोजकों ने टूर्नामेंट को और अधिक आकर्षक और भव्य बनाने की तैयारी कर ली है। गुरुवार को पूर्वी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ और डूरंड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम घोषणाएं कीं।उन्होंने बताया कि इस साल डूरंड कप की कुल पुरस्कार राशि को 1.2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी शानदार इनाम रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
3 जुलाई को SGBAU में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष खिलाड़ी होंगे सम्मानित
फीफा वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर! इक्वाडोर ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को चटाई धूल, फैंस के उड़े होश
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
खिलाड़ियों को मिलेंगी SUV कारें
इस साल बेस्ट गोलकीपर, गोल्डन बूट (टॉप स्कोरर) और गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) जीतने वाले खिलाड़ियों को एक-एक SUV कार दी जाएगी। यह किसी भी भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पुरस्कार राशि में से एक है।
यह भी पढ़ें: अदिति चौहान ने फुटबॉल से लिया संन्यास, 17 साल के करियर को कहा अलविदा
विजेता टीम को राष्ट्रपति भवन में सम्मान
इस बार की विजेता टीम को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया जाएगा, जहां भारत की राष्ट्रपति ‘प्रेसिडेंट्स कप’ प्रदान करेंगी। यह सम्मान देश के फुटबॉल खिलाड़ियों और क्लबों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। इस टूर्नामेंट में 6 आईएसएल की टीम शामिल है। वहीं इनके अलावा टूर्नामेंट में दो विदेशी टीमें त्रिभुवन आर्मी एफसी (नेपाल) और आर्म्ड फोर्सेज (मलेशिया) भी हिस्सा लेंगी।
इस बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह ISL टीमें
- मोहन बागान
- ईस्ट बंगाल
- मोहम्मडन स्पोर्टिंग
- जमशेदपुर एफसी
- पंजाब एफसी
- गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी
दो विदेशी टीमें भी आमंत्रित की गई हैं
- त्रिभुवन आर्मी एफसी (नेपाल)
- आर्म्ड फोर्सेज एफसी (मलेशिया)
Durand cup football tournament increased prize money to 12 crore to 3 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
Jun 27, 2026 | 08:25 AMVastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
Jun 27, 2026 | 08:19 AMभंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
Jun 27, 2026 | 08:18 AM27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला
Jun 27, 2026 | 08:18 AMमुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Jun 27, 2026 | 07:59 AMचंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
Jun 27, 2026 | 07:59 AMनवभारत संपादकीय: शादी के कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य? क्या इससे रुक पाएंगे बाल विवाह
Jun 27, 2026 | 07:59 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














