Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया कप 2025 से पीछे नहीं हट सकता BCCI, भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना तय

Asia Cup 2025: एशिया कप से अब बीसीसीआई पीछे नहीं हट सकता है। एसीसी ने बीसीसीआई से सलाह करके ही शेड्यूल तैयार किया है। जिसमें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 27, 2025 | 08:06 PM

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asia Cup 2025: एशिया कप का ऐलान हो गया है। यह टूर्नामेंट 9 से 29 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी बीसीसीआई के हाथों में है। इसी बीच एशिया कप के कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।

शेड्यूल आने के बाद ऐसी चर्चा हो रही थी कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा। इस मामले पर बीसीसीआई ने अपना फैसला साफ कर दिया है। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच यह मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में इसे हरी झंडी दे दी है।

बीसीसीआई अब नहीं हट सकती पीछे

आईएएनएस के रिपोर्ट के अनुसार एशियन क्रिकेट काउंसिल की ढाका में हुई बैठक में बीसीसीआई के प्रतिनिधि वर्चुअली मौजूद थे। बैठक में एशिया कप 2025 के कार्यक्रम को तय किया गया, जिसमें बीसीसीआई की भी सहमति थी। ऐसे में अब बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से किनारा नहीं कर सकती है और मैच घोषित कार्यक्रम के अनुसार होगा। बीसीसीआई टूर्नामेंट का मेजबान भी है। ऐसे में अब बोर्ड तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हट सकती।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती; नामीबिया संग मैच खेलेंगे?

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ी, अभिषेक शर्मा हुए बाहर!

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चली बड़ी चाल, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

वसीम जाफर ने पाकिस्तान की लगाई जमकर क्लास, यू-टर्न पर ऐसा तंज कि सब रह गए हैरान

एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को लीग चरण का मैच होना है। बीसीसीआई ने एशिया कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद अब तक इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बहिष्कार पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़ें: एशिया कप का शेड्यूल हुआ आउट, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महीनों की अटकलों को विराम देते हुए, एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप के 17वें संस्करण की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की। यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जो 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियों के अनुरूप होगा। पहली बार एशिया कप में आठ टीमें भाग लेंगी।

भारत और पाकिस्तान को यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, हांगकांग, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सुपर फोर चरण में आगे बढ़ेंगी, जिसके बाद फाइनल होगा, जिससे टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले होने की संभावना बढ़ गई है। (आईएएनएस)

Bcci cant withdraw from asia cup ind vs pak match to go ahead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 07:58 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket
  • India vs Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.