-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Money Rained After Asian Cup Qualification Indian Players Will Get Reward
भारतीय फुटबॉलरों पर बरसा पैसा, एशियन कप क्वालिफिकेशन के लिए मिलेगा बड़ा इनाम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian women's under-20 team: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने अंडर-20 महिला राष्ट्रिय टीम को 25,000 अमेरिकी डॉलर इनाम देने की घोषणा की है। टीम ने एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप में जगह बनाई है।

भारतीय महिला अंडर-20 टीम (फोटो- IANS)
AFC Under-20: भारतीय महिला अंडर-20 टीम ने AFC अंडर-20 महिला एशियन कप में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने अंडर-20 महिला राष्ट्रिय टीम को 25,000 अमेरिकी डॉलर इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि हिंदुस्तान ने 20 साल के बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया था।
भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-डी के क्वालिफिकेशन अभियान में अजेय रहते हुए एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप में जगह बनाई। टीम ने इंडोनेशिया (0-0) से ड्रॉ खेला, तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया और फिर यंगून (म्यांमार) के थुवुना स्टेडियम में मेजबान म्यांमार को 1-0 से मात दी। इस पूरे अभियान में भारत ने एक भी गोल नहीं खाया।
पिछले दो साल के बीच अस्मिता महिला फुटबॉल लीग का आयोजन हुआ
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से महिला फुटबॉल में जमीनी और जूनियर स्तर की संरचना को मजबूत करने के लिए कई पहल शुरू की हैं। इन्हीं में से एक ‘अस्मिता महिला फुटबॉल लीग’ है , जिसके तहत 2023 से 2025 के बीच देशभर में अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 स्तर पर 155 लीग सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
2023-24 सीजन में 6,305 जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 8,658 हो गई। अस्मिता फुटबॉल लीग 2025-26 सीजन में भी जारी है, जिसमें अंडर-13 अस्मिता फुटबॉल लीग पिछले महीने से शुरू हो चुकी है। इन लीग में 26 राज्यों की लगभग 400 टीमों के करीब 8,000 खिलाड़ी, 50 अलग-अलग स्थानों पर खेले जाने वाले 50 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें: निहाल सरीन का चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में धमाका, अर्जुन एरिगैसी को दी मात
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारत में पंजीकृत महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या में पिछले एक वर्ष में 232 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अंडर-20 महिलाएं दिसंबर 2024 से शिविर में हैं। इस दौरान उन्होंने तुर्किये में पिंक लेडीज यूथ कप खेला, जिसमें हांगकांग और जॉर्डन जैसी टीमों को हराया। एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप क्वालीफायर से पहले कई अंडर-20 खिलाड़ी सीनियर टीम के साथ भी ट्रेनिंग कर चुकी थीं। इसके बाद यंग टाइग्रेस ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान अंडर-20 टीम के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेले, जो 1-1 और 4-1 से समाप्त हुए। कुल मिलाकर, दिसंबर 2024 से अब तक अंडर-20 भारतीय महिला टीम ने 135 दिन तैयारी शिविर में एक साथ ट्रेनिंग की। आईएएनएस इनपुट के साथ
Money rained after asian cup qualification indian players will get reward
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














