Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, 18 सदस्यीय दल में तीन नए चेहरे

ऑस्ट्रेलिया दौरा के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में 3 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं इस दौरे के लिए 3 खिलाड़ियों को रिजर्व में भी रखा है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 26, 2024 | 12:04 AM

भारतीय टीम (Photo-BCCI)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया दौरा के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में 3 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं इस दौरे के लिए 3 खिलाड़ियों को रिजर्व में भी रखा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी गई है।

इस सीरीज के लिए नितीश रेड्डी, हर्षित राणा और अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन को रोहित के कवर के तौर पर शामिल किया गया है। जबकि इस टीम में केएल राहुल को बरकरार रखा गया है। राहुल को पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था। मोहम्मद शमी अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। जिस कारण से उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में पहले ही 1-0 से बढ़त बना चुकी है। वहीं दूसरा मैच जीतने के करीब है। भारत के लचर प्रदर्शन के बावजूद कई खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया का टिकट दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान

ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल

एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO

🚨 NEWS 🚨 Squads for India’s tour of South Africa & Border-Gavaskar Trophy announced 🔽#TeamIndia | #SAvIND | #AUSvIND pic.twitter.com/Z4eTXlH3u0 — BCCI (@BCCI) October 25, 2024

यह भी पढ़ें : IND A vs AFG A: पहली बार फाइनल में पहुंची अफगानिस्तान ए, एशिया कप में खत्म हुआ भारत का सफर

ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा कार्यक्रम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। वहीं चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

18 सदस्यीय दल का ऐलान

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर। रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, विशाक विजयकुमार, आवेश खान, यश दयाल।

यह भी पढ़ें : IND A vs AFG A: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने खत्म की भारतीय गेंदबाज की दादागिरी, कूट ड़ाले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

Bcci announced indian team squad for border gavaskar trophy in australia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 10:27 PM

Topics:  

  • Ind vs Aus
  • India vs Australia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.