Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCA अध्यक्ष का बड़ा दावा, वैभव सूर्यवंशी की तरह और भी सितारे तैयार कर रहा बिहार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी की सफलता से प्रेरित होकर बिहार में और भी क्रिकेट के सितारे तैयार हो रहे हैं। राज्य में क्रिकेट टैलेंट को निखारने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 30, 2025 | 08:02 PM

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई कीर्तिमान अपने नाम किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी की सफलता यह दिखाती है कि बिहार में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मौके और मार्गदर्शन की जरूरत है।

महज 14 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा। यह किसी भारतीय खिलाड़ी का आईपीएल में सबसे तेज शतक है, जिससे उन्होंने युसुफ पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

वैभव को और बेहतर बनाने में मदद कर रहा BCA

बीसीए अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि हमने वैभव की प्रतिभा को बहुत पहले पहचान लिया था और अब हम उन्हें और बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। हम बिहार में गेंदबाजों की खोज के लिए एक खास अभियान चला रहे हैं। मुझे विश्वास है कि जैसे वैभव उभरे हैं, वैसे ही और भी प्रतिभाएं सामने आएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO

खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी

Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू

IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

बिहार के पास अपार टैलेंट

तिवारी ने बताया कि बिहार में हाल के दिनों में कई घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं, जिनमें कई युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं। अब उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वैभव का यह शतक सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि बिहार के पास अपार क्रिकेट प्रतिभा है जिसे सही प्लेटफॉर्म और मार्गदर्शन की जरूरत है।

वैभव की लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। यह टीम 24 जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जिसमें एक वॉर्म-अप मैच, पांच युवा वनडे और दो युवा टेस्ट मैच शामिल हैं।

PM मोदी से मिले 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, इंग्लैंड दौरे से पहले लिया आशीर्वाद; IPL 2025 में रच चुका है इतिहास

पीएम मोदी मिले वैभव से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैभव की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनकी क्रिकेट प्रतिभा को पूरे देश में सराहा जा रहा है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

वैभव आईपीएल से पहले ही रच चुके थे इतिहास

आईपीएल से पहले भी वैभव ने घरेलू क्रिकेट में इतिहास रचा था। जनवरी 2024 में सिर्फ 12 साल 284 दिन की उम्र में उन्होंने बिहार की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ 71 रन बनाए और भारत के लिए सबसे कम उम्र में लिस्ट-ए अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने तेज़ी से नाम कमाया। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में शतक लगाकर भारत की ओर से सबसे तेज़ युवा टेस्ट शतक का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा अंडर-19 एशिया कप में भी उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में दो महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए।

 

Bca president says more talents like vaibhav suryavanshi will emerge from bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 07:52 PM

Topics:  

  • Bihar
  • IPL 2025
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.