T20 World Cup को लेकर बांग्लादेश अपने फैसले पर कायम, भारत में खेलने के लिए ICC भी नहीं बना सकता है दबाव
Bangladesh Cricket World Cup controversy: बांग्लादेश अभी तक वेन्यू बदलने की अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। अब कल 21 जनवरी को आईसीसी का फाइनल फैसला आएगा। बांग्लादेश वर्ल्ड कप में शामिल होगा या नहीं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Bangladesh Stand Firm On T20 World Cup: आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आईसीसी की तरफ से दिए गए 21 जनवरी तक की डेडलाइन के ठीक एक दिन पहले बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा है कि कोई भी बांग्लादेश पर भारत में खेलने का दबाव नहीं डाल सकता। चटगांव में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है और सुरक्षा कारणों से भारत में अपने टी20 विश्व कप मैच खेलने के पक्ष में नहीं है।
उन्होंने कहा, “अगर आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में आकर हम पर कोई गलत या बेमतलब की शर्त थोपने की कोशिश करती है, तो बांग्लादेश उसे स्वीकार नहीं करेगा। पाकिस्तान ने भी भारत जाकर खेलने से इनकार किया था और तब आईसीसी ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया था। बांग्लादेश ने भी पूरी तरह तार्किक और सुरक्षा से जुड़े आधार पर वेन्यू बदलने की मांग की है।”
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से आग्रह किया है कि उनके मैचों को टी20 विश्व कप 2026 के सह-मेजबान श्रीलंका में आयोजित किया जाए। इसके पीछे दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता को मुख्य वजह बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
बांग्लादेश खसरा प्रकोप का कहर, दो बच्चों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 805
ICC ने ग्रुप बदलने का अनुरोध भी किया अस्वीकार
आईसीसी ने बांग्लादेश द्वारा अपने मैच श्रीलंका में आयोजित करने के बांग्लादेश के अनुरोध को खारिज कर दिया है और बीसीबी को 21 जनवरी तक का समय दिया है। अगर निर्धारित समय तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत आकर टी20 विश्व कप खेलने का फैसला नहीं करता है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया जा सकता है। आईसीसी ने बीसीबी द्वारा बांग्लादेश को ग्रुप बी में आयरलैंड की जगह रखने के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया है।
शेश हसीना के सत्ता से हटने बाद अल्पसंख्यकों पर बढ़ी हिंसा
बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना के हटने और मोहम्मद युनूस के काबिज होने के बाद अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में भारी इजाफा हुआ है। भारत में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का भारी विरोध किया है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को मिली चेतावनी…तो PAK को लगी मिर्ची, सामने आई T20 World Cup में अंड़गा लगाने की ‘नापाक’ साजिश
मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बढ़ा विवाद
आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.2 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था। रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध था और भारी दबाव के बीच बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया। बीसीसीआई के आदेश के बाद केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया और इसी के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम को भारत न भेजने की बात शुरू की। सभी की नजरें 21 जनवरी के बाद आने वाले आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं, जो इस विवाद की दिशा तय करेगा।
