‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
T20 World Cup: बांग्लादेश की नई सरकार ने भारत के साथ क्रिकेट संबंध सुधारने की पहल की। खेल मंत्री अमीनुल हक ने T20 वर्ल्ड कप विवाद को बातचीत के जरिए जल्दी सुलझाने पर जोर दिया।
- Written By: अक्षय साहू
बीएनपी ने भारत के साथ क्रिकेट पर विवाद सुलझाने की इच्छा जताई (सोर्स- सोशल मीडिया)
BNP on T20 World Cup: बांग्लादेश में नई सरकार को गठन हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं,लेकिन तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने संकेत दिए हैं कि वो T20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर भारत के साथ हुए विवाद को जल्द से जल्द सुलझाना चाहता है और अपनी क्रिकेट को और आगे ले जाना चाहता है। इसी कड़ी में बांग्लादेश के खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात की है।
अमीनुल हक ने 18 फरवरी 2026 को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद भारतीय उप उच्चायुक्त से संसद भवन में मुलाकात की और T20 वर्ल्ड कप को लेकर उत्पन्न विवाद को जल्द सुलझाने की इच्छा जताई। उनके इस कमद को दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की तरह देखा जा रहा है।
अमीनुल हक ने क्या कहा?
मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमीनुल हक ने कहा, “मैंने भारतीय उप उच्चायुक्त से बात की। T20 वर्ल्ड कप के मुद्दे पर बातचीत बहुत दोस्ताना और ईमानदार रही। हमने साफ कहा कि सभी समस्याओं को बातचीत के जरिए जल्दी हल करना चाहते हैं। बांग्लादेश भारत के साथ खेल के साथ-साथ हर क्षेत्र में अच्छे और ईमानदार रिश्ते चाहता है।”
सम्बंधित ख़बरें
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से अल्पसंख्यकों पर संकट: 6 महीने में 17 मामले, HRCBM ने जताई चिंता
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कूटनीतिक कारणों से बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सका। उन्होंने कहा, “जैसा कि सब जानते हैं, डिप्लोमैटिक समस्याओं के कारण हमारी टीम वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाई। अगर ये मुद्दे समय पर हल हो जाते, तो हम मैदान पर होते।”
मुस्तफिजुर को बाहर करने पर हुए था विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब IPL 2026 के लिए बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अचानक टीम से बाहर कर दिया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इसे राजनीतिक फैसला बताया, जिससे दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत ठप हो गई। इसके चलते बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप में भाग लेने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया और बयानबाजी के कारण दोनों देशों के क्रिकेट फैंस में नाराजगी फैल गई।
अमीनुल हक ने कहा कि अब पुरानी परेशानियों को भुलाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उनका संदेश स्पष्ट था “खेल मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। BCCI और BCB के बीच जो जटिलताएं बनी हैं, उन्हें खत्म करना जरूरी है।”
नई BNP सरकार का संदेश
2026 के चुनाव में BNP की जीत के बाद नई सरकार ने ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ का नारा दिया है, लेकिन पड़ोसी देशों के साथ संतुलित और सकारात्मक रिश्तों पर भी जोर दिया है। खेल मंत्री की यह पहल उसी नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खेल संबंध मजबूत होने से दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ताना भावनाएं भी बढ़ेंगी।
यह भी पढ़ें: भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
अभी तक BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों बोर्ड जल्द ही बातचीत शुरू कर सकते हैं। अगर सब ठीक रहा, तो भविष्य में द्विपक्षीय श्रृंखला और संयुक्त टूर्नामेंट आयोजित करने की राह आसान होगी।
