बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा, टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप, हताश हुई मसूद एंड कंपनी
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके ही घर में शर्मनाक हार दी है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान की टीम ने काफी लचर प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक जीत भी, क्योंकि ऐसा पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट में हराया वो भी उसके ही घर में।
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती (सौजन्यः एक्स)
रावलपिंडी: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जहां बांग्लादेश ने उलटफेर करते हुए दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी है। इस सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को केवल मात नहीं दिया है बल्कि सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके ही घर में शर्मनाक हार दी है। इस सीरीज में बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान की टीम ने काफी लचर प्रदर्शन किया। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा था, जबकि दूसरे टेस्ट में टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर पाकिस्तान का उसके घर में सूपड़ा साफ कर दिया।
बांग्लादेश ने 6 विकेट से दर्ज की जीत
Bangladesh Makes History💥🇧🇩
First-ever test series win against Pakistan. Bangladesh 2- Pakistan 0. 👏#BCB #Cricket #BDCricket #Bangladesh #PAKvBAN #WTC25 pic.twitter.com/x1AxqilxCh — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 3, 2024
सम्बंधित ख़बरें
‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
विराट कोहली का नाम सुनते ही गुस्सा हो गए बाबर आजम, पत्रकार ने किया था सवाल, देखें वीडियो
PSL 2026: बाबर आजम की टीम ने दर्ज की पहली जीत, अंक तालिका में खोला अपना खाता
PSL 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार पर भड़के शाहीन अफरीदी, बाबर आजम को लेकर था सवाल
पाकिस्तान को किया क्लीन स्वीप
पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन ही बनाए। हालांकि बांग्लादेश पहली पारी में ये स्कोर पार नहीं पाया और पूरी टीम 262 रनों पर सिमट गई। लेकिन पाकिस्तान की दूसरी पारी में बांग्लादेश की शानदार गेंजबाजी के सामने पाकिस्तान दूसरी पारी में 172 रनों पर ही ढेर हो गई। इसी के साथ बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 185 रन का टारगेट मिला। जिसे बांग्लादेश ने 6 विकेट रहते हुए हासिल कर ली। पहले टेस्ट में भी बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।
बांग्लादेश की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत
यह बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक जीत भी है। उसने अब तक बड़ी टीमों में केवल वेस्टइंडीज को उसके घर में मात दी थी। उस समय भी बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था। यह मैच 2009 में खेला गया था। उसके बाद 2018-19 में बांग्लादेश ने अपने घर में कैरेबियाई टीम को 2-0 से हराया था।
पहली बार पाकिस्तान को दी मात
बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को भी हराया है। हालांकि यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान के लिए यह काफी शर्मनाक हार है, क्योंकि बांग्लादेश ने पाक टीम को उसके घर में ही मात दी है।
यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024 में क्यों हुआ कोहली का जिक्र, कैसे गोल्ड मेडल की वजह बन गए विराट
WTC में हाल बेहाल
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को करारी हार झेलने के बाद काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में काफी पिछड़ गया है। जिससे उसके फाइनल तक पहुंचने के रास्ते काफी मुश्किल हो गए हैं।
