Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

807 दिनों का इंतजार हुआ खत्म, बाबर आजम ने शतक जड़ते ही मोहम्मद यूसुफ को छोड़ा पीछे

Babar Azam surpassing Mohammad Yousuf: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने मोहम्मद यूसुफ को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो घर में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 15, 2025 | 10:39 AM

बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Babar Azam surpassing Mohammad Yousuf record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शुक्रवार को 807 दिनों के इंतजार के बाद अपना 32वां अंतरराष्ट्रीय शतक और 20वां वनडे शतक जड़ा। बाबर आजम का यह शतक दो साल और 83 पारियों के बाद आया है। इस शतक के साथ बाबर आजम आजम ने मोहम्मद यूसुफ को पीछे को पीछे छोड़ दिया है।

यह बाबर का घरेलू धरती पर आठवां एकदिवसीय शतक है। जो किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद यूसुफ के नाम था। मोहम्मद यूसुफ ने वनडे में घरेलू घरती पर 7 शतक जड़ा था। अब बाबर आजम ने अपना 8वां शतक जड़ दिया है।

2023 में जड़ा था पिछला शतक

इससे पहले बाबर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक भी वनडे में ही था, जब उन्होंने अगस्त 2023 में मुल्तान में नेपाल के खिलाफ 151 रन बनाए थे। उसके बाद से बाबर का फॉर्म सभी प्रारूपों में गिरता गया और उनके प्रदर्शन का असर 2023 वनडे विश्व कप, 2024 टी20 विश्व कप और इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम पर दिखाई दिया।

सम्बंधित ख़बरें

माइक हसन के बयान पर फाफ डु प्लेसिस का समर्थन, बाबर आजम को लेकर कही थी ये बड़ी बात

तमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़

रमजान के महीने में कत्लेआम…क्यों नहीं थम रहा अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष? किस फतवे को लेकर फंसा है मामला

बलूचिस्तान की ‘अम्मा हूरी’ का निधन… 14 साल के लंबे इंतजार के बाद बेटे को देखे बिना ली अंतिम सांस

श्रीलंका के खिलाफ खेली 102 रनों की पारी

हालांकि, अब श्रीलंका के खिलाफ बाबर आजम ने शतक लगाकर 2 सालों से चले आ रहे शतक के सूखे को खत्म कर दिया है। बाबर आजम ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली और उनकी इस पारी के बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका पर जीत दर्ज किया और शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मुकाबले का हाल

रावलपिंड़ी में खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 288 रन बनाए। जिसमें जनिथ लियानागे ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 54 रन बनाए। उसके अलावा कामिंडु मेंडिस ने 44, वानिंदु हसरंगा ने 37, समरविक्रमा ने 42, कुसल मेंडिस ने 20, कामिल मिशारा ने 27 और पथुम निसांका ने 24 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने 3, अबरार अहमद ने 3 और वसीम ने 1 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: PAK vs SL: PCB ने लिया ऐतिहासिक फैसला, श्रीलंका टीम की सुरक्षा अब पाकिस्तानी सेना को सौंपी

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 48.2 ओवर में 8 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 78 और सैम अयूब ने 33 रनों की पारी खेली। उसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान शतकीय साझेदारी करके मुकाबले को जीत दिला दिया। बाबर आजम ने 119 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रनों की पारी खेली। वहीं मोहम्मद रिजवान ने 54 गेंदों पर 51 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है।

Babar azam breaks mohammad yousuf record on home soil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 10:07 AM

Topics:  

  • Babar Azam
  • Pakistan
  • Pakistan Cricket Player

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.