Australian Open 2026 के फाइनल में जोकोविच या अल्काराज कौन मारेगा बाजी? ईशान और अर्शदीप ने बताया अपना फेवरेट
IND vs NZ: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पुरुष एकल फाइनल में नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज आमने-सामने हैं। ईशान किशन अल्काराज का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अर्शदीप सिंह जोकोविच के पक्ष में हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अर्शदीप सिंह और ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में पुरुष एकल फाइनल का स्टेज तैयार है। रविवार को फाइनल मुकाबला 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच और अपना करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की कोशिश में जुटे स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच होना है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज का समर्थन किया है।
बीसीसीआई द्वारा एक्स पर शेयर एक वीडियो में ईशान किशन ने कहा, “मैं निजी तौर पर चाहता हूं कि अल्काराज जीते क्योंकि मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेलता है, वह काफी हद तक हमारे खेलने के तरीके जैसा है। वह थोड़ा तेज है। जब भी कोई गैप होता है, तो वह उसे हिट करने की कोशिश करता है। वह देखता नहीं है, सब्र नहीं दिखाता है।”
A Tale of Two Match-Winners 📝 Hear it from the architects themselves as @ishankishan51 and @arshdeepsinghh relive a memorable night 🤝 – By @RajalArora P.S. Wait for a special message at the end 🙌 🔽 Watch | #TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank https://t.co/cOJQs6wEjv — BCCI (@BCCI) February 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
इकाना में महाधमाका: एक ही ओवर में गिल और ईशान किशन ने जड़ा शतक, बिलाल सामी के ओवर में रचा इतिहास
टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार
किशन का मानना है कि अल्काराज का आक्रामक खेल और मौकों को भुनाने की इच्छा उसे बड़े मैचों में एक रोमांचक खिलाड़ी बनाती है। जोकोविच जैसे अनुभवी चैंपियन के खिलाफ भी वह बेहद असरदार है। भारतीय विकेटकीपर ने कहा कि अल्काराज अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मैं उनके पक्ष में हूं।
ये भी पढ़ें: मेंस डबल्स में क्रिश्चियन हैरिसन और नील स्कुप्स्की ने जीता खिताब, कुबलर-पोलमैन्स को हराया
अर्शदीप चाहते हैं जोकोविच जीते ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के विजेता को लेकर अलग सोच है। अर्शदीप चाहते हैं कि नोवाक जोकोविच खिताब जीते। अर्शदीप ने कहा कि मैं आइसमैन (जोकोविच) को सपोर्ट कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का फाइनल दो पीढ़ियों के बीच एक बड़ा मुकाबला है, जिसमें अल्काराज और जोकोविच दोनों अपने-अपने ऐतिहासिक मुकाम को हासिल करने की कोशिश में हैं।
कार्लोस अल्काराज की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर
मेलबर्न में जीत से 22 साल के स्पेन के कार्लोस अल्काराज का करियर का ग्रैंड स्लैम पूरा हो जाएगा। वह फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतते हीं वह सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। स्पेन के ही राफेल नडाल ने 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अल्काराज नडाल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जोकोविच के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 की जीत उनके लिए 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब होगी। इस जीत के साथ ही वह पुरुष या महिला हर वर्ग में सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे।
