आस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने ठोका तूफानी शतक, टीम इंडिया के गेंदबाज हुए बेहाल
Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों की खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 84 गेंदों में शतक पूरा किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एलिसा हीली (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में रविवार को विशाखापट्टनम के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। भारत द्वारा दिए गए 331 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हीली ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
एलिसा हीली का तूफानी शतक
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों की खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 84 गेंदों में शतक पूरा किया। यह हीली के करियर का छठा वनडे शतक, भारत के खिलाफ दूसरा, और वर्ल्ड कप में तीसरा शतक रहा। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद हीली ने स्नेह राणा की गेंद पर एक रन लेकर जैसे ही रन पूरा किया, उन्होंने मुस्कुराते हुए बल्ला उठाया और हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन किया।
Skipper Alyssa Healy with a masterful ton to keep Australia right on track in the chase against India 👏 Watch #INDvAUS LIVE in your region, #CWC25 broadcast details here ➡️ https://t.co/ULC9AuHifh pic.twitter.com/zZoECLgWd7 — ICC (@ICC) October 12, 2025
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
पहले विकेट के लिए हुई 85 रन की साझेदारी
भारत के 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत जबरदस्त रही। एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने टीम को मजबूत नींव दी। इसके बाद हीली ने एलिसा पैरी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोरबोर्ड पर तेजी से रन जोड़े। हालांकि बीच में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन कप्तान हीली ने एक छोर संभालते हुए अपनी लय बरकरार रखी और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने का जिम्मा उठाया।
मंधाना-रावल ने जोड़े 155 रन
इससे पहले, भारत की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी कर मैच में टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों की आतिशी पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 48.5 ओवर में 330 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर भारत का महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बन गया।
ये भी पढ़ें: सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के बड़े बोल, टीम इंडिया को कर डाला ये चैलेंज!
भारत के विशाल स्कोर के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अपनी सूझबूझ और आक्रामकता से मैच को रोमांचक बना दिया है। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, हीली की बल्लेबाजी देखने के लिए विशाखापट्टनम के दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते रहे। भारतीय गेंदबाजों के लिए अब चुनौती यह है कि वे हीली की लय को रोक सकें और मैच को अपने पक्ष में मोड़ें।
