मैक्सवेल ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत, साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 सीरीज भी किया अपने नाम

Australia vs South Africa, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 2 विकेट से हराकर मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज भी अपने नाम की।
मैक्सवेल ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत, साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 सीरीज भी किया अपने नाम
ग्लेन मैक्सवेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Australia vs South Africa, 3rd T20I:  ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत केा साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

केर्न्स में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकप पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही। एडन मार्करम 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रियान रिकलटन 13 रन बनाकर 32 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद 24 रन बनाकर लुआन ड्रे प्रेटोरियस भी चलते बने। 50 के अंदर साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट गंवा दिए।

ब्रेविस ने 22 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला। ब्रेविस ने तेजतर्रार अर्धशतक बनाया। महज 22 गेंदों में ही ब्रेविस ने अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि वो 53 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। उसके बाद स्टब्स भी 25 रन बनाकर चलते बने। अंत में वान डर डुसेन ने नाबाद 38 रन बनाकर स्कोर को 172 रनों तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 2, नाथन एलिस ने 3 और एडम जम्पा ने 2 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों के अंदर ही दो झटके और लग गए। जोश इंग्लिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद मिचेल मार्श भी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए।

मिचेल मार्श ने 54 रनों की पारी खेली। 83 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। इसके ठीक बाद कैमरून ग्रीन 9 रन बनाकर 88 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने एक छोर को पकड़े रखा और जीत की नींव रखनी शुरू कर दी। मैक्सवेल ने 36 गेंदों पर 62 रन बनाकर टीम को 2 विकेट रहते जीत दिला दी। हालांकि, मैक्सवेल की इस पारी के दौरान दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरता रहा।

आखिरी ओवर में मैक्सवेल ने दिलाई जीत

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए एक ओवर में 10 रनों की जरूरत थी। साउथ अफ्रीका की ओर से एनगिडी गेंदबाजी करने आए। वहीं स्ट्राइक पर मैक्सवेल मौजूद थे। उन्होंने पहली गेंद पर 2 रन लिए। अब 5 गेंदों पर 8 रन चाहिए था। उसके बाद दूसरी ही गेंद पर मैक्सवेल ने चौका लगा दिया। अब गेंद और रन बराबर हो गया। ऑस्ट्रेलिया को 4 गेंद में 4 रन चाहिए थे। उसके बाद दो गेंद पर कोई रन नहीं आया। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैक्सवेल ने टीम को जीत दिला दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com