बेथ मूनी ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहली ऑस्ट्रेलियाई बनी

India Women vs Australia Women: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की धाकड़ बैटर बेथ मूनी ने महज 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वो महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली संयुक्त रूप से दूसरी बैटर बन गई हैं।
बेथ मूनी ने ODIs क्रिकेट में रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहली ऑस्ट्रेलियाई बनी
बेथ मूनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Beth Mooney: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की बैटर बेथ मूनी ने शतक लगाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। मूनी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गई है। वहीं वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से दूसरी बैटर बन गई है।

बेथ मूनी ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कारनामा मेग लैनिंग ने किया था। मेग लैनिंग ने न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ 2012 में 45 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। मेग लैनिंग ने करेन रोल्टन का रिकॉर्ड तोड़ा था। करेन रोल्टन ने 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

38वें ओवर में मूनी ने पूरा किया शतक

बेथ मूनी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर राधा यादव को चौका लगाकर 100 रन का आंकड़ा पार किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और एक छक्के लगाए। बेथ मूनी ने 75 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और एक छक्के की मदद से 138 रन बनाए। इस दौरान बेथ मूनी का स्ट्राइक रेट 184 का रहा।

महिला वनडे में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

गेंदें नाम टीम विरोधी टीम स्थान साल
45 मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड सिडनी 2012
57 बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया भारत दिल्ली 2025
57 करेन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका लिंकन 2000-01
59 सोफी डिवाइन न्यूज़ीलैंड आयरलैंड डब्लिन 2018
60 चमारि अटापट्टु श्रीलंका न्यूज़ीलैंड गाले 2023
62 मैडी ग्रीन न्यूज़ीलैंड आयरलैंड डब्लिन 2018
66 नैट स्किवर-ब्रंट इंग्लैंड श्रीलंका लीसेस्टर 2023
68 माया लुईस न्यूज़ीलैंड पाकिस्तान क्राइस्टचर्च 1997
70 शार्लेट एडवर्ड्स इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड लिंकन 2011-12
70 स्मृति मंधाना भारत आयरलैंड राजकोट 2024-25
71 डिएंड्रा डॉटिन वेस्ट इंडीज पाकिस्तान लीसेस्टर 2017
71 सूज़ी बेट्स न्यूज़ीलैंड आयरलैंड डब्लिन 2018
71 एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका ब्रिस्बेन 2019-20
72 बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान मेलबर्न 1996-97
72 एलिसे पेरी ऑस्ट्रेलिया भारत ब्रिस्बेन 2024-25
76 नैट साइवर-ब्रंट इंग्लैंड पाकिस्तान लीसेस्टर 2017
76 एमी जोन्स इंग्लैंड वेस्ट इंडीज लीसेस्टर 2025
77 स्मृति मंधाना भारत ऑस्ट्रेलिया न्यू चंडीगढ़ 2025
78 चमारी अटापट्टु श्रीलंका साउथ अफ्रीका पोचेफ्स्ट्रूम 2023-24
78 एनेबेल सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड वेलिंगटन 2024-25
78 निगार सुल्ताना बांग्लादेश थाईलैंड लाहौर 2024-25
79 नैट साइवर-ब्रंट इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया हैमिल्टन 2021-22
79 चमारी अटापट्टु श्रीलंका न्यूज़ीलैंड गाले 2023
Navbharat Live
navbharatlive.com