Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टेस्ट क्रिकेट की 150 एनिवर्सरी पर होगा शानदार जश्न, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होगी टक्कर

ऑस्ट्रेलिया 2027 में टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के अवसर पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। पहला टेस्ट मैच मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एमसीजी में खेला गया था।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 18, 2024 | 07:52 PM

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच (सौजन्यः एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 2027 में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 150 साल होने वाले हैं। पहला टेस्ट मुकाबला 1877 में खेला गया था, जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुआ था। ऐसे में टेस्ट की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए तैयारीयां भी शुरू हो गई है। साथ ही इस दिन का प्लान भी तैयार हो गया है। टेस्च की एनिवर्सरी के दिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने एक मात्र टेस्ट का आयोजन किया है।

पहला टेस्ट मैच मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एमसीजी में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 45 रन से जीता था। इन दोनों टीमों के बीच 1977 में टेस्ट क्रिकेट के 100 साल पूरे होने पर भी मैच खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इसी अंतर से जीत हासिल की थी।

Age-old rivals Australia and England will face off in a commemorative one-off match to celebrate 150 years of Test cricket 🙌 Details 👇https://t.co/r8wKK0Pr9F — ICC (@ICC) August 18, 2024

सम्बंधित ख़बरें

बॉक्सिंग डे टेस्ट में MCG ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों ने बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड

इंग्लैंड से बाहर होना चाहिए WTC का फाइनल, रवि शास्त्री ने भारत के इस स्टेडियम…

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर MCG रचेगा इतिहास, इन दो दिग्गज टीमों के बीच खेला जाएगा पिंक बॉल टेस्ट

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 2024-25 से 2030-31 तक के अगले सात सत्र के लिए पुरुष टीम के टेस्ट, वनडे, टी20 अंतरराष्ट्रीय और अन्य मैचों के लिए मेजबान स्थलों को भी अंतिम रूप दिया।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह टेस्ट मुकाबला एशेज का हिस्सा होगा या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। जब 1977 में टेस्ट क्रिकेट के 100 साल पूरे हुए थे, तब भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की एमसीजी में टक्कर हुई थी। उस समय ग्रेग चैपल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को 45 रनों से करारी मात दी थी।

यह भी पढ़ें- पेरिस से निराश होकर लौटीं विनेश फोगाट ने बताया अपना अगला ड्रीम, जानिए क्या चाहती हैं स्टार रेसलर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकली ने कहा कि मार्च 2027 में एमसीजी में 150वीं एनिवर्सरी पर टेस्ट मैच का आयोजन होना है। यह टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ का अद्भुत उत्सव होगा। हम उस अवसर पर इंग्लैंड की मेजबानी करना का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

Australia vs england test match on 150th anniversary of test cricket in 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 07:52 PM

Topics:  

  • MCG

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.