Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Under-19 World Cup में श्रीलंका को मिली पहली हार, विल बायरोम के पंजे से ऑस्ट्रेलिया बना ग्रुप-ए का ‘बादशाह’

Under-19 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को 9 विकेट से बुरी तरह से हराया। श्रीलंका को पहले 58 रनों पर ढेर किया और उसके बाद मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 23, 2026 | 05:50 PM

विल बायरोम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sri Lanka U19 vs Australia U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। अब तक इस टूर्नामेंट में 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 23वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है और सुपर-6 के लिए शान से क्वालीफाई किया है। वहीं श्रीलंका और आयरलैंड भी अगले राउंड में पहुंच गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच से पहले आयरलैंड और जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, श्रीलंका को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा, जब उसने जापान के खिलाफ 203 रनों और आयरलैंड के खिलाफ 106 रनों से बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में हार झेली। इस जीत के साथ आयरलैंड ने जापान के खिलाफ अपनी एकमात्र जीत के दम पर अगले दौर में प्रवेश किया।

58 पर सिमटी पर श्रीलंका की टीम

शुक्रवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 18.5 ओवरों में महज 58 रन पर सिमट गई। इस टीम ने महज 3 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान विमथ दिनसारा (7) ने कविजा गमागे के साथ 10 रन जुटाए। गमागे 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, चमिका हीनातिगला ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। गमागे और हीनातिगला के अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

सम्बंधित ख़बरें

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत; हमलावर फरार

SL vs ENG: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, 2 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

पाकिस्तान के दम पर उछल रहा है बांग्लादेश, सामने आई T20 World Cup के लिए भारत न आने की असली वजह

Under-19 World Cup: विल मलाजुक के रिकॉर्ड शतक से ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत, जापान को 8 विकेट से हराया

बिल बायरोम का पंजा

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विल बायरोम ने 6.5 ओवरों में 14 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, चार्ल्स लचमुंड और केसी बार्टन ने 2-2 विकेट निकाले। हेडन शिलर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ U19: इस दिन मैदान पर उतरेगा टीम का स्टार खिलाड़ी, जानें कब और कहाँ देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का जलवा

ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 12 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने पांचवीं गेंद पर विल मलाजुक का विकेट गंवा दिया था। मलाजुक सिर्फ 4 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके। यहां से नीतीश सैमुअल ने स्टीव होगान के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 58 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। नीतीश 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होगान ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रीलंका की तरफ से एकमात्र सफलता रसिथ निमसारो के हाथ लगी।

Australia u19 won by 9 wickets against sri lanka in under 19 world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2026 | 05:44 PM

Topics:  

  • Australia
  • ICC Cricket World Cup
  • Sri Lanka
  • Under-19 Cricket World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.