Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुसीबत में चीन ने फेरा मुंह, भारत बना संकटमोचक! श्रीलंका को भेजी तेल की बड़ी खेप, राष्ट्रपति ने जताया आभार

Sri Lanka Oil Crisis: मिडिल ईस्ट युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से उपजे ईंधन संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल भेजकर बड़ी राहत दी है। चीन की चुप्पी पर सवाल उठे।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 29, 2026 | 11:33 AM

भारत ने श्रीलंका को 38000 मीट्रिक टन ईंधन भेजा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India sends 38000 Metric Tonnes of Fuel to Sri Lanka: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  के बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो गई है। इसी बीच भारत ने श्रीलंका को आपातकालीन मदद के रूप में कुल 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम उत्पाद भेजे, जिनमें 20,000 मीट्रिक टन डीजल और 18,000 मीट्रिक टन पेट्रोल शामिल हैं।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह आपूर्ति ऐसे समय में की गई जब श्रीलंका को ईंधन संकट का सामना करना पड़ रहा था। श्रीलंका के विपक्षी नेता सजिथ प्रेमदासा ने भी भारत का धन्यवाद करते हुए कहा कि संकट के समय असली रिश्तों की पहचान होती है, और भारत ने इस कठिन घड़ी में साथ दिया।

चीन ने नहीं भेजी अभी तक कोई मदद

इस साल जनवरी में श्रीलंका ने चीन की ऊर्जा कंपनी सिनोपेक के साथ हंबनटोटा बंदरगाह के पास 200,000 बैरल क्षमता वाली तेल रिफाइनरी के लिए 3.7 अरब डॉलर का समझौता किया था। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से उत्पन्न संकट के दौरान चीन की तरफ से कोई मदद नहीं आई। इसे प्रेमदासा ने चीन की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा।

सम्बंधित ख़बरें

इजरायल की गुंडागर्दी! युद्ध की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों पर तानी बंदूकें, कई घंटे तक कैद में रखा-VIDEO

ईरान के बाद उत्तर कोरिया का महा-विस्फोट, किम जोंग ने दिखाई सैन्य ताकत, टेस्ट की US तक मार करने वाली मिसाइलें

प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बरसीं मिसाइलें…US का ‘आसमान का जासूस’ E-3 AWACS ढेर, देखें बर्बादी की तस्वीरें

ईरान में जमीनी कार्रवाई करेगा अमेरिका! US सेंट्रल कमांड का दावा, जापान से 3,500 सैनिक पहुंचे मिडिल ईस्ट

भारत की त्वरित कार्रवाई से राहत

मिडिल ईस्ट में युद्ध और आपूर्ति बाधाओं के कारण कई अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स ने ‘फोर्स मेज्योर’ का हवाला देकर ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी। इस मुश्किल समय में भारत ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के माध्यम से आपातकालीन आपूर्ति उपलब्ध कराई। इससे श्रीलंका में फिलहाल राहत की स्थिती है।

पीएम मोदी ने डिसानायके से की बातचीत

24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनुरा कुमारा दिसानायके अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की गई। इसके पहले, 23 मार्च को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने भी ऊर्जा और आपूर्ति शृंखला पर चर्चा की थी।

श्रीलंका में तेल कीमतों में 25% की बढ़ोतरी

श्रीलंका में ईंधन संकट के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25% तक बढ़ाई गई हैं। पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 398 रुपये प्रति लीटर और डीजल 382 रुपये प्रति लीटर कर दी गई। सरकार ने चार दिन का वर्किंग वीक लागू किया और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया।

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई होती है। इसके बंद होने से श्रीलंका, जो पूरी तरह आयातित तेल पर निर्भर है, संकट में पड़ गया था। ऐसे में भारत की मदद उसके लिए संजीवनी साबित हुई है।

India emergency fuel aid sri lanka 38000 mt oil amid middle east war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 11:33 AM

Topics:  

  • China
  • India
  • Israel Iran Tension
  • Sri Lanka
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.