- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Beau Webster Says Facing Jasprit Bumrah On This Sydney Pitch Will Be Challenging
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने भी माना भारतीय कप्तान का लोहा, कहा- सिडनी में खेलना…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इस मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से हावी रही। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 185 रनों पर ऑलआउट कर दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी एक विकेट गंवा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से हावी रही। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 185 रनों पर ऑलआउट कर दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी एक विकेट गंवा दिया है। इस टेस्ट में अपना डेब्यू कर रहे ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी ब्यू वेबस्टर ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह का लोहा माना है।
ब्यू वेबस्टर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह का इस पिच पर सामना करना काफी मुश्किल होगा। इस विकेट पर बल्लेबाजी करने का एक तरीका है। उनकी टीम में जसप्रीत बुमराह के जैसा एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे पूरे बल्लेबाजी समूह को चुनौती देंगे। वह अपनी लेंथ और लाइन के मामले में अद्भुत हैं। जब पिच से थोडी मदद मिले तो उसका सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर भारत को 200 से कम के स्कोर पर आउट करने में हमलोग सफल रहे। यह तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच थी और पिच पर घास की मौजूदगी के कारण गेंद काफी समय तक नयी जैसी रही। ऐसा भी नहीं है कि यह पूरी तरह से घसियाली पिच है। हमारी योजना उस तरह की गेंदबाजी करने की थी जिससे बल्लेबाज कदमों का इस्तेमाल कर शॉट खेलने की कोशिश करें।
सम्बंधित ख़बरें
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वेबस्टर ने कहा कि गेंद कुछ अधिक स्विंग कर रही थी इसलिए यह नियमित रूप से बल्लेबाजों के बल्ले से किनारे से निकल रही थी। वेबस्टर ने अपने पदार्पण मैच को विराट कोहली का कैच लपककर यादगार बनाया। उन्होंने बोलैंड की गेंद पर तीसरी स्लिप में भारतीय दिग्गज का कैच लपका। इससे पहले उन्होंने इसी गेंदबाज की गेंद पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का भी कैच पकड़ा था।
उन्होंने कहा कि मेरे फोन में लगातार संदेश और कॉल आ रहे हैं। यह एक गर्व का क्षण है, खासकर इसलिये क्योंकि मैं एक छोटी सी जगह से आता हूं। उस जगह को पहचान दिला कर अच्छा लग रहा है।
Beau webster says facing jasprit bumrah on this sydney pitch will be challenging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
Jun 08, 2026 | 02:28 PMसाकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
Jun 08, 2026 | 02:24 PMCookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Jun 08, 2026 | 02:19 PMमुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
Jun 08, 2026 | 02:16 PMचंद्रपुर में बढ़ते उद्योगों से ट्रैफिक संकट की आशंका, MIDC एसोसिएशन ने दिया नया विकास मॉडल
Jun 08, 2026 | 02:10 PMChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
Jun 08, 2026 | 02:10 PMअनुबंध की शर्तें सर्वोपरि, नागपुर हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया अधिकार क्षेत्र का नियम; मुंबई कोर्ट भेजा मामला
Jun 08, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














