भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम घोषित, दो भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली जगह
Australia announces under-19 squad for India series: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में दो भारतीय मूल के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यश देशमुख (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia announces under-19 squad for India series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से यूथ सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। वहीं इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 की टीम घोषित कर दी है। भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।
इस टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। आर्यन शर्मा और यश देशमुख को भारत के खिलाफ अंडर-19 की टीम में शामिल किया गया है। दोनों का चयन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
भारतीय मूल के खिलाड़ी आर्यन शर्मा, विक्टोरिया से ताल्लुक रखने वाले शर्मा एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं यश देशमुख न्यू साउथ वेल्स के ऑलराउंडर हैं और वह उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इस राज्य से अंडर-19 टीम में चुने गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
India Australia Deal: भारत को यूरेनियम देगा ऑस्ट्रेलिया, PM मोदी के दौरे पर हुआ बड़ा आर्थिक समझौता
कोचिंग की बागडोर टिम नीलसन के हाथों में
इस अंडर-19 टीम की कोचिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच टिम नीलसन करेंगे। नीलसन के लिए यह बतौर अंडर-19 कोच उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी। गौरतलब है कि वह 2007 से 2011 तक ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में टीम ने कई उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की थीं।
यह भी पढ़ें: Ashes सीरीज के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इंग्लैंड का होगा सूपड़ा साफ
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम
| दिनांक | मुकाबला प्रकार | स्थान | समय (IST) | समय (AEST) |
|---|---|---|---|---|
| 21 सितंबर 2025 | पहला 50-ओवर मैच (D/N) | इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन | सुबह 10:00 बजे | दोपहर 2:30 बजे |
| 24 सितंबर 2025 | दूसरा 50-ओवर मैच (D/N) | इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन | सुबह 10:00 बजे | दोपहर 2:30 बजे |
| 26 सितंबर 2025 | तीसरा 50-ओवर मैच (D/N) | इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन | सुबह 10:00 बजे | दोपहर 2:30 बजे |
| 30 सितंबर – 3 अक्टूबर 2025 | पहला चार दिवसीय मैच | इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन | सुबह 5:30 बजे | सुबह 10:00 बजे |
| 7-10 अक्टूबर 2025 | दूसरा चार दिवसीय मैच | ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके | सुबह 6:30 बजे | सुबह 11:00 बजे |
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम
साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमुंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर। रिजर्व: जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न।
