Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ranji Trophy में आकिब नबी ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने एक बड़ा उपलब्धि हासिल कर ली है। वो रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 27, 2026 | 03:53 PM

आकिब नबी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Auqib Nabi Scripts History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। नबी के इस प्रदर्शन से कर्नाटक की टीम 293 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस शानदार गेंदबाजी के साथ नबी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

कर्नाटक के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेकर आकिब नबी ने 60 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह उत्तराखंड के मयंक मिश्रा को पीछे छोड़ दिया है। उत्तराखंड के लिए इस सीजन में मयंक मिश्रा ने 59 विकेट लिए थे। नबी ने मयंक मिश्रा का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

आकिब नबी के लिए यह उपलब्धि बेहद खास और ऐतिहासिक रही। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक ही सीजन में 60 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए जम्मू और कश्मीर के पहले गेंदबाज के रूप में एक ही एडिशन में 60+ विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम किया।

सम्बंधित ख़बरें

लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?

नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता, लिवर कैंसर के चौथे स्टेज पर हार गए जिंदगी की जंग

Ranji Trophy: ‘वह एक चैंपियन खिलाड़ी है…’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आकिब नबी डार की तारीफ में पढ़े कसीदे

Ranji Trophy Final: मयंक अग्रवाल के शतक से संभली कर्नाटक, आकिब नबी की धारदार गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर मजबूत

Ranji Trophy के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट

विकेट खिलाड़ी टीम सीजन
69 हर्ष दुबे विदर्भ 2024/25
68 आशुतोष अमन बिहार 2018/19
67 जयदेव उनादकट सौराष्ट्र 2019/20
64 बिशन सिंह बेदी दिल्ली 1974/75
62 डोड्डा गणेश कर्नाटक 1998/99
62 कंवलजीत सिंह हैदराबाद 1999/00
60 आकिब नबी जम्मू और कश्मीर 2025/26

जम्मू-कश्मीर के 584 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में कर्नाटक ने मजबूत शुरुआत की कोशिश की, लेकिन आकिब नबी की रफ्तार और सटीकता के सामने उनका मध्यक्रम टिक नहीं सका। इस तेज गेंदबाज ने लगातार झटके देकर कर्नाटक की बल्लेबाजी को बिखेर दिया।हालांकि, मयंक अग्रवाल ने शानदार 160 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया और चौथे दिन मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाई। लेकिन नबी ने उन्हें भी पवेलियन भेजकर कर्नाटक की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इसके बाद शेखर शेट्टी का विकेट लेकर नबी ने अपना पांचवां शिकार पूरा किया।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बना दिया इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

जम्मू-कश्मीर ने 291 रनों से हासिल की बढ़त

इस प्रदर्शन के साथ वह न केवल इस सीजन के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, बल्कि जम्मू-कश्मीर को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी खिताब के बेहद करीब भी पहुंचा दिया। जम्मू-कश्मीर के अन्य गेंदबाजों में सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने दो-दो विकेट लेकर अहम योगदान दिया। कर्नाटक की पूरी टीम 293 रन पर सिमट गई, जिससे पारस डोगरा की अगुवाई वाली टीम को 291 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई।

Auqib nabi becomes first bowler from jammu and kashmir to most wickets in a ranji trophy season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2026 | 03:50 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Domestic Cricket
  • Jammu and Kashmir
  • Ranji Trophy
  • Ranji Trophy Final

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.