एशिया कप से लेकर T20 WC तक: महज 161 दिनों में 6 बड़े खिताब पर किया कब्जा, विश्व क्रिकेट में दिखा भारत का दबदबा
Indian Team: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। 161 दिनों में भारत ने वर्ल्ड क्रिकेट के छह बड़े टूर्नामेंट जीतकर अपना दबदबा कायम किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है। भारत ने महज 161 दिनों के दौरान वर्ल्ड क्रिकेट में छठा बड़ा खिताब अपने नाम किया है।
इसकी शुरुआत एशिया कप 2025 से हुई थी। उसके बाद तो भारत ने कई अलग-अलग और बड़े टूर्नामेंट में अपना परचम लहरा दिया। एशिया कप के बाद विमेंस ब्लाडंड टी20 वर्ल्ड कप, महिला वनडे वर्ल्ड कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप, एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपना दबदबा बना लिया है।
एशिया कप 2025
भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। 28 सितंबर को खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी पाकिस्तान बोर्ड के चीफ से लेने से मना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका का इशारा मिलते ही… होर्मुज पर तनाव के बीच तेहरान पर छाया युद्ध का खतरा, इजरायल ने दी अंतिम चेतावनी
आज की ताजा खबर 24 अप्रैल: होर्मुज स्ट्रेट तब खुलेगा जब कोई समझौता हो जाएगा: ट्रंप
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले वीडियो पर अमेरिका की सफाई: भारत को बताया ‘महान देश’, जानें विदेश मंत्रालय ने और क्या कहा
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025
नेपाल की महिला टीम ने 23 नवंबर को कोलंबो में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। यह विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन था, जहां भारतीय टीम ने अपना परचम लहराया था।
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025
डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 2 नवंबर को खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रन से अपना वर्ल्ड कप खिताब जीता।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 6 फरवरी को खेला गया था, जिसे भारत ने 100 रन से अपने नाम करते हुए रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी (175) की ऐतिहासिक पारी की मदद से 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। कालेब फाल्कनर ने 115 रन, जबकि बेन डॉकिन्स ने 66 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन इंग्लैंड 40.2 ओवरों में महज 311 रन पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें: सुनील वाल्सन से संजू सैमसन तक, भारत की हर वर्ल्ड कप जीत में रहा है केरल का खास कनेक्शन
एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026
बैंकॉक स्थित टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर 22 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में भारत-ए ने 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम सिर्फ 19.1 ओवरों में 88 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 46 रन से खिताब अपने नाम किया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026
भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन, जबकि ईशान किशन ने 54 रन की पारी खेली। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवरों में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई।
