-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asia Cup 2025 Pak Sl To Open Account In Super 4 Know Pitch Report Head To Head Record
Asia Cup 2025: सुपर-4 में खाता खोलने उतरेंगी PAK-SL, जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है। अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में यहां दोनों मैच जीते थे।
इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को साहिबजादा फरहान और फखर जमान से काफी उम्मीदें होंगी। फरहान भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में अर्धशतक जमा चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में इस टीम को मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद से उम्मीदें हैं।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई खेमा बल्लेबाजी में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पर निर्भर करता है। गेंदबाजी में इस टीम को दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा से उम्मीदें हैं। आबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा स्कोर वाले मैदानों में से एक है। हालांकि, स्लोअर बॉलर्स भी कभी-कभी यहां कामयाब हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
मौसम का मिजाज
आबू धाबी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 13 मैच अपने नाम किए, जबकि श्रीलंकाई टीम ने 10 मुकाबले जीते।
पिच रिपोर्ट
यूएई की पिचें अक्सर स्पिन गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। खासकर अबू धाबी की सतह से स्पिनरों को अच्छी मदद मिलती है। हालांकि यहां बहने वाली तेज हवाएं तेज गेंदबाजों को भी अतिरिक्त फायदा दे सकती हैं। श्रीलंका के पास तुषारा बेहतरीन लय में हैं, जबकि शानका और चमीरा भी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देते हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं, जो इन हालात का भरपूर इस्तेमाल करने की क्षमता रखते हैं।
श्रीलंका की टीम
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, नुवानिदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानगे, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना।
पाकिस्तान की टीम
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज।
एजेंसी इनपुट के साथ
Asia cup 2025 pak sl to open account in super 4 know pitch report head to head record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
Jun 28, 2026 | 01:10 PM‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
Jun 28, 2026 | 01:10 PMनासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 01:08 PMHomemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
Jun 28, 2026 | 01:08 PMराजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
Jun 28, 2026 | 01:05 PMSakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Jun 28, 2026 | 12:59 PMअमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
Jun 28, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














