-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashes England Announces 16 Man Squad This Legend Returns After Three Years
Ashes 2025: इंग्लैंड का स्क्वॉड घोषित, धाकड़ गेंदबाज की वापसी, Stokes के नए डिप्टी का ऐलान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ashes Series: एशेज के लिए मैथ्यू पॉट्स और विल जैक्स को 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। जैक्स फिलहाल उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। ईसीबी को भरोसा है कि वह एशेज सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
ENG vs AUS: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज 2025-26 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। बेन स्टोक्स कप्तान हैं, जबकि उप कप्तान की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक को दी गई। इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी।
एशेज के लिए मैथ्यू पॉट्स और विल जैक्स को 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। जैक्स फिलहाल उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। ईसीबी को भरोसा है कि वह एशेज सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। जैक्स ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। वह तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। जैक्स दाएं के बल्लेबाज होने के के साथ साथ स्पिन गेंदबाजी के बेहतर विकल्प हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था आखिरी मुकाबला
तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पॉट्स ने काउंटी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। डरहम के लिए उन्होंने 10 काउंटी चैंपियनशिप मैचों में 28 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की टीम में तेज गेंदबाज मार्क वुड भी हैं। वह बाएं घुटने की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। शोएब बशीर ने भी इंजरी से रिकवर करते हुए टीम में जगह बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
टीम में अनुभवी बल्लेबाज के तौर पर कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा जो रूट, जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप हैं। इसके अलावा विकेटकीपर जेमी स्मिथ पर भी दारोमदार होगा। मार्क वुड और मैथ्यू पॉट के अलावा इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर भी हैं, जो तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे। ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोश टंग भी तेज गेंदबाजी को मजबूती देंगे। वहीं, स्पिन गेंदबाजी में शोएब बशीर को जैक्स, रूट और जैकब बेथल से सहयोग मिलेगा।
एशेज सीरीज का कार्यक्रम
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में, दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में, तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में, चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में और पांचवां टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
Your England Men’s Ashes squad heading Down Under is here! 🦁 Click below for the full story 📝👇 — England Cricket (@englandcricket) September 23, 2025
एशेज सीरीज 2025-26 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रुक (उप-कप्तान), जैक क्रॉली, जो रूट, जैकब बेथेल, ओली पोप, बेन डकेट, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, मार्क वुड । (IANS इनपुट के साथ)
Ashes england announces 16 man squad this legend returns after three years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














