Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंग्लैंड में भारत को भारी पड़ेगा इस खिलाड़ी का डेब्यू, रिकॉर्ड देखकर पकड़ लेंगे माथा

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज की जिम्मेदारी बल्लेबाज शुभमन गिल को दी गई है। साईं सुदर्शन और अर्शदीप सिंह जैसे नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 30, 2025 | 12:57 PM

शुभमन गिल और ऋषभ पंत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए अब कुछ खास समय नहीं बचा है। आईपीएल 3 जून को खत्म हो जाएगा और 20 जून से इस सीजन की शुरुआत होगी। इस बीच टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज की जिम्मेदारी बल्लेबाज शुभमन गिल को दी गई है।

साईं सुदर्शन और अर्शदीप सिंह जैसे नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। लेकिन इसमें एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसका प्रदर्शन और आंकड़ें अगर देखें तो रणजी टीम में जगह पाने लायक भी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद उसे इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया है।

इंग्लैंड दौरे पर होगा डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग खेलने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है। 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए सेलेक्शन के कमेटी ने बेहतरीन टीम चुनने का प्रयास किया है। लेकिन गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में जिसे गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसका टेस्ट होना बाकी है।

सम्बंधित ख़बरें

ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?

विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट

वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..

हम यहां किसी और खिलाड़ी की नहीं बल्कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बात कर रहे हैं। यह खिलाड़ी घरेलू टेस्ट क्रिकेट खेलने के भी लायक नहीं है। यह हम नहीं बल्कि अर्शदीप सिंह के आंकड़े कह रहे हैं। जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है। अर्शदीप इस सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

क्या कहते हैं अर्शदीप के आंकड़े

अर्शदीप के प्रदर्शन की बात करें तो वह लंबे फॉर्मेट के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास मैचों में 21 मैच खेले हैं और 37 पारियों में 30.37 की औसत से सिर्फ 66 विकेट लिए हैं। एक बात तो साफ है कि अगर वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 30 रन देकर एक विकेट ले लेते हैं तो उनका यह प्रदर्शन टेस्ट मैचों में भारत के लिए काफी भारी साबित हो सकता है।

यह तो सुसाइड है…सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की लगा दी क्लास, बयान से जमकर मचा बवाल

टी20 के लाजवाब गेंदबाज

टी20 क्रिकेट में डिमांड अर्शदीप सिंह भारत की टी20 क्रिकेट टीम के अहम गेंदबाज हैं। मौजूदा समय में टीम इंडिया में उनसे बेहतर कोई गेंदबाज नहीं है। उन्होंने कई बार यह साबित भी किया है और इसका नमूना हमने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी देखा था।

अर्शदीप की तेज गेंदबाजी ने टी20 वर्ल्ड कप में स्टार गेंदबाजों को पवेलियन भेजा। वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 63 मैचों में 99 विकेट लिए हैं।

Arshdeep singh records is not suitable for india vs england test series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 12:57 PM

Topics:  

  • Arshdeep Singh
  • Cricket News
  • India vs England

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.