अर्जुन तेंदुलकर ने एक मैच में 9 विकेट लेकर मचाई सनसनी, केएससीए मैच में किया कमाल
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने केएससीए के एक मैच में 9 विकेट झटक कर सनसनी फैला दी है। अर्जुन तेंदुलकर की गेंदें स्विंग होकर विरोधी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा रही थी और दर्शक वाहवाही कर रहे थे।
- Written By: मृणाल पाठक
अर्जुन तेंदुलकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
बेंगलुरू: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने केएससीए के एक मैच में 9 विकेट झटक कर सनसनी फैला दी है। अर्जुन तेंदुलकर की गेंदें स्विंग होकर विरोधी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा रही थी और दर्शक वाहवाही कर रहे थे। अर्जुन के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत गोवा ने कर्नाटक को करारी शिकस्त दी है।
अर्जुन तेंदुलकर ने डॉ. (कैप्टन) के थिमप्पैया स्मारक टूर्नामेंट में मेजबान कर्नाटक के खिलाफ नौ विकेट झटक कर गोवा को पारी और 189 रन से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। घरेलू सत्र से पहले होने वाले इस आयोजन को केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) आमंत्रण टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें:- टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भारत का खास प्लान, हरमनप्रीत कौर ने बताया क्या है स्पेशल तैयारी
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत- देखें VIDEO
बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
ARJUN TENDULKAR SHOW FOR GOA…!!!! ⚡ – Arjun Tendulkar took a 9 wicket haul against Karnataka 11 in the KSCA Invitational tournament. pic.twitter.com/BGaANeqmyx — Johns. (@CricCrazyJohns) September 16, 2024
पहली पारी में झटके पांच विकेट
केएससीए एकादश की टीम में निकिन जोश और विकेटकीपर शरत श्रीनिवास के अलावा सभी खिलाड़ी अंडर 19 और अंडर 23 टीम के थे। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने इस मैच की दोनों पारियों में 26.3 ओवर की गेंदबाजी की और 87 रन देकर नौ विकेट लिये। अर्जुन ने पहली पारी में 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे कर्नाटक की टीम महज 103 रन पर सिमट गयी।
121 पर सिमटी केएससीए की टीम
गोवा सीए एकादश ने अभिनव तेजराणा की 109 रन की पारी के दम पर 413 रन बनाये। केएससीए की दूसरी पारी 30.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गयी। अर्जुन ने इस दौरान 13.3 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिये। अर्जुन ने प्रथम श्रेणी के 13 मैचों में 21 विकेट लिये हैं।
