-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Sakshi Malik Aman Sehrawat And Geeta Phogat Announce Wrestling Champions Super League
अब मैट पर दिखेगा आईपीएल जैसा धमाल, साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने की कुश्ती चैंपियंस सुपर लीग की घोषणा
- Written By: मृणाल पाठक
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और अमन सहरावत ने पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य विजेता गीता फोगाट के साथ सोमवार को कुश्ती चैंपियंस सुपर लीग (डब्ल्यूसीएसएल) शुरू करने की घोषणा की।

साक्षी मलिक और गीता फोगट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और अमन सहरावत ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य विजेता गीता फोगाट के साथ मिलकर कुश्ती चैंपियंस सुपर लीग (डब्ल्यूसीएसएल) शुरू करने का ऐलान कर दिया है। अब फैंस को आईपीएल की तरह ही पहलवानी में लीग मुकाबले देखने मिलने वाले हैं। हालांकि देश के उभरते पहलवानों के लिए आयोजित होने वाली इस लीग का समर्थन करने से राष्ट्रीय महासंघ ने मना कर दिया है।
साक्षी ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध का नेतृत्व किया था। बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न का आरोप है। बजरंग और विनेश के अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने के बाद साक्षी ने खुद को उन दोनों से अलग कर लिया।
साक्षी ने 2016 रियो ओलंपिक में 58 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने सोशल मीडिया पर गीता के साथ इस लीग की घोषणा की। गीता 2012 विश्व चैम्पियनशिप में 55 किग्रा भारवर्ग की कांस्य पदक विजेता है। इन दोनों ने बताया कि इस लीग में उनके साथ पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन भी हैं। उन्होंने हालांकि अमन के इस लीग से जुड़ाव को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील
जन्मदिन विशेष: मेहनत, हिम्मत और हौसले की मिसाल, कुछ ऐसा रहा साक्षी मलिक का ओलंपिक सफर
रेसलर साक्षी की आत्मकथा पर पहलवानों में सिर फुटौव्वल, बृजभूषण ने अपने रिएक्शन से लूटी महफिल
साक्षी मलिक का विनेश फोगाट ने इस अंदाज में दिया जवाब, सच बोलना लालच है..तो
यह भी पढ़ें- अमेरिकी लीग में कहर बरपाएंगे जेम्स एंडरसन! वाइट-बॉल क्रिकेट खेलने की जताई थी इच्छा
गीता ने उम्मीद जताई की इस लीग के लिए उन्हें महासंघ और सरकार से समर्थन मिलेगा। गीता ने ‘पीटीआई-भाषा’ कहा, ‘‘ साक्षी और मैं लंबे समय से इस लीग की योजना बना रहे हैं। जल्द ही यह अंतिम रूप ले लेगा। हमने अभी तक डब्ल्यूएफआई से बात नहीं की है लेकिन यह बहुत अच्छा होगा अगर महासंघ और सरकार हमारा समर्थन करें। यह पहली लीग होगी जिसका संचालन सिर्फ खिलाड़ी करेंगे।”
उन्होंने कहा, ‘‘यह लीग खिलाड़ियों और उनके फायदे के लिए है। हमने इसी विचार और दृष्टिकोण के साथ इसे शुरू करने की योजना बनाई है इसलिए किसी को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। हम किसी को भी इसमें शामिल होने से नहीं रोकेंगे, अगर डब्ल्यूएफआई या सरकार इसमें शामिल हो तो और भी अच्छा होगा। हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है।”
गीता ने कहा, ‘‘इसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कोच भी शामिल होंगे, इसलिए इससे हमारे जूनियर पहलवानों को मदद मिलेगी। उनके प्रदर्शन में सुधार आयेगा।” डब्ल्यूएफआई ने हालांकि कहा कि वह लीग को अपनी मंजूरी नहीं देगा। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, ‘‘हम इसे मंजूरी नहीं देंगे। हम अपनी प्रो कुश्ती लीग को पुनर्जीवित कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह जल्द ही शुरू हो जायेगी। पहलवान अपनी लीग करने के लिए स्वतंत्र हैं, वे खेल को बढ़ावा दे सकते हैं, लेकिन हम इससे नहीं जुड़ेंगे।”
यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: साउथ कोरिया को हराकर भारत ने की फाइनल में एंट्री, चीन से होगी खिताब जंग
गीता से जब इस लीग के प्रारूप और इसकी पुरस्कार राशि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जानकारी के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। ” बृजभूषण के करीबी सहयोगी संजय सिंह के डब्ल्यूएफआई प्रमुख बनने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने वाली साक्षी ने कहा कि वह इस पहल के जरिये खेल को कुछ वापस देना चाहती है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आपके भरोसे को चुकाने का एकमात्र तरीका हमारी प्रतिभा, अनुभव, धैर्य और सफलता को खेल की सेवा में समर्पित करना है। इसलिए हम दोनों डब्ल्यूसीएसएल के गठन के लिए एक साथ आए हैं।”
उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूसीएसएल एक विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय लीग है जो हमारे पहलवानों को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी, विशेषज्ञ निगरानी वाले माहौल में सर्वश्रेष्ठ समर्थन प्रणालियों के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुकाबला करके विश्व स्तर पर दबदबा बनाने का कौशल और मजबूती प्रदान करेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि पेरिस ओलंपिक में 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाले अमन भी ‘हमारे दृष्टिकोण को साझा करते हैं और इस यात्रा में हमारे साथ शामिल हो रहे हैं।’ साक्षी ने अमन के हवाले से कहा, ‘‘यह लीग एक बहुत ही सराहनीय पहल है जिससे भारतीय कुश्ती को काफी मदद मिलेगी और इसलिए मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं और इसका पूरा समर्थन करना चाहता हूं।”
प्रसिद्ध कुश्ती कोच महावीर फोगाट की बेटी, गीता, विनेश की चचेरी बहन है। विनेश हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। साक्षी ने कहा कि लीग का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति का निर्माण करना है। उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूसीएसएल कुश्ती पर केंद्रित है। यह भारतीय खेल में निरंतर उच्च प्रदर्शन की संस्कृति बनाने और हर भारतीय को खेलने की खुशी का अनुभव करने के लिए प्रेरित करेगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sakshi malik aman sehrawat and geeta phogat announce wrestling champions super league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














