अर्जुन तेंदुलकर की अनप्लेयबल डिलीवरी, चंडीगढ़ के बल्लेबाज हुए चारों खाने चित; देखें VIDEO
Arjun Tendulkar: चंडीगढ़ के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गोवा को 52 रनों से जीत दिलाई। उनकी स्टंप उड़ाती डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अर्जुन तेंदुलकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Arjun Tendulkar Clean Bowled Chandigarh Batter: क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चर्चा में आ गए हैं। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अर्जुन गोवा के लिए खेल रहे हैं। अर्जुन इस टूर्नामेंट में ओपनर बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में खेल रहे हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 28 नवंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ अपनी टीम के दूसरे एलीट ग्रुप B मैच के दौरान अर्जुन ने चार ओवर बॉलिंग की और 17 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके शानदार गेंदबाजी के बदौलत गोवा को 52 रनों से बड़ी जीत मिली है। तेज गेंदबाज अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ अपने स्पेल में धमाकेदार तीन विकेट झटके और सोशल मीडिया पर छा गए।
उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान शिवम भांबरी को बोल्ड करके विकेट का खाता खोला। भांबरी पांच गेंदों में सिर्फ़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अर्जुन आज़ाद को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए चंडीगढ़ को दूसरा बड़ा झटका दिया। ओपनर आज़ाद सात गेंदों पर 7 रन ही जोड़ पाए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG Test: एकमात्र टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
क्रिकेट जगत में बजा जो रूट का डंका, टेस्ट मैच में पूरा किया पारियों का ‘तीसरा शतक’, इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास
श्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी को आया गुस्सा, फैन की हरकत पर हाथ जोड़कर दूर रहने का किया इशारा- VIDEO
मौजूदा वक्त में BCCI की सबसे बड़ी परेशानी, Team India में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? टेंशन में ये प्लेयर!
अर्जुन की अनप्लेयबल डिलीवरी
रन चेज़ के 16वें ओवर में अर्जुन ने अपनी सबसे घातक डिलीवरी फेंकी। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जगजीत सिंह के स्टंप उड़ाते हुए अपना तीसरा विकेट हासिल किया। लेफ्ट-आर्म पेसर की इस सटीक और तेज़ यॉर्कर ने बल्लेबाज को सोचने पर मजबूर कर दिया और गेंद सीधे विकेट में जा लगी। अर्जुन की इस शानदार डिलीवरी का वीडियो फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया और यह क्लिप अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
मुकाबले का हाल
गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर, वासुकी कौशिक और दर्शन मिसाल ने तीन-तीन विकेट झटके, जिसकी बदौलत चंडीगढ़ की पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 121 रन पर सिमट गई। अर्जुन ने खास तौर पर नई गेंद से कहर बरपाया और 17 रन देकर 3 विकेट लेकर शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। उनकी घातक गेंदबाज़ी से चंडीगढ़ का स्कोर शुरू में ही 10 रन पर 4 विकेट हो गया।
ललित यादव की शानदार पारी
इससे पहले गोवा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए ललित यादव की 49 गेंदों में नाबाद 82 रन की शानदार पारी के दम पर 6 विकेट पर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यादव ने पूरे मैच में आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत अर्जुन के शुरुआती प्रहारों से उखड़ गई और टीम कभी संभल नहीं पाई। नतीजतन, वे निर्धारित लक्ष्य से 52 रन पीछे रह गए।
