IPL मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने बरपाया कहर, पहली बार किया ये कारनामा
IPL मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाया है। उन्होंने गोवा के लिए खेलते हुए पहली बार एक पारी में 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। ऐसे में अब उन्हें इसका फायदा मेगा ऑक्शन में मिल सकता है।
- Written By: मृणाल पाठक
अर्जुन तेंदुलकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को जेद्दाह, सऊदी अरब में आयोजित होने वाला है। जिसके लिए खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है। जो जिस टूर्नामेंट में खेल रहा है, वहीं अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहा है, ताकि नीलामी में उसॆ अच्छी रकम मिल सके। कुछ ऐसी ही कोशिश में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी है, जो रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का नाम सचिन तेंदुलकर की वजह से क्रिकेट जगत में मशहूर है। लेकिन, अब अर्जुन ने भी ऐसा खेल दिखाना शुरू कर दिया है कि उन्हें एक अलग पहचान मिलने लगी है। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार एक पारी में 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में अपनी प्रतिभा दिखाई।
अर्जुन तेंदुलकर ने लिए 5 विकेट हॉल
अर्जुन तेंदुलकर पहले रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार वह गोवा के लिए खेल रहे हैं। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 5 विकेट चटकाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने सिर्फ 9 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन देकर विरोधी टीम के 5 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
यह भी पढ़ें- आईसीसी रैंकिंग में संजू सैमसन का जलवा, बैक टू बैक सेंचुरी ने किया कमाल, लगाई बड़ी छलांग
IPL मेगा ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली
जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन ने अब तक भारत के नेशनल टीम में डेब्यू नहीं किया है। हालांकि वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उन्हें उतने मौके नहीं मिले, जितने मिलने चाहिए थे। वहीं इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज भी कर दिया है। ऐसे में अब वे इस महीने होने वाली नीलामी में फिर से उतरेंगे। जहां टीमें उन पर दांव लगाती दिखाई दे सकती हैं।
शानदार गेंदबाजी का मिलेगा फायदा
वहीं आईपीएल की मेगा नीलामी से ठीक पहले अर्जुन तेंदुलकर का ये शानदार प्रदर्शन उन्हें फायदा दिला सकता है। इस प्रदर्शन के बदौलत उन्हें नीलामी में अच्छी रकम मिल सकती है। किसी भी मैच में पांच विकेट लेना किसी गेंदबाज के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता, लेकिन अगर यह उपलब्धि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार हासिल की जाए तो इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। अर्जुन तेंदुलकर ने ये कारनामा 25 साल की उम्र में किया है।
