पहले टेस्ट के दौरान बीच मैदान पर भिड़े ऋषभ पंत और लिटन दास, देखिए तीखी बहस का ये वीडियो
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की शुरुआत काफी खराब हुईस लेकिन फिर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को संभाला। हालांकि इस दौरान पंत और बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी लिटन दास के बीच तीखी बहस होती नजर आई।
- Written By: मृणाल पाठक
ऋषभ पंत और लिटन दास (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की शुरुआत काफी खराब हुईस लेकिन फिर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को संभाला। हालांकि इस दौरान पंत और बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी लिटन दास के बीच तीखी बहस होती नजर आई।
दरअसल, यह वाकया पहले दिन के लंच ब्रेक से पहले का है। पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंच सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन जायसवाल ने उन्हें मना कर दिया। इस दौरान फील्डर ने गेंद थ्रो किया, जो सीधे जाकर पंत के पैड पर लग गई। जिससे वह नाखुश दिखाई दिए।
Argument between liton das & rishabh pant. Rishabh : “usko feko na bhai mujhe kyu mar rhe ho” pic.twitter.com/cozpFJmnX3 — PantMP4. (@indianspirit070) September 19, 2024
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
जिसके बाद पंत लिटन दास से कहते हुए दिखाई दिए कि ‘उसको फेंक ना भाई, मुझे क्यों मार रहा है।’ पंत की ये आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई। जिसके बाद अब दोनों के बीच इस संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां भारत की शुरुआत काफी खराब रही। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। बांग्लादेश के हसन महमूद ने भारत को बड़े-बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को सस्ते में ही पवेलियन लौटा दिया।
यह भी पढ़ें- टेकजॉकी से जुड़े भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत, 2 प्रतिशत की खरीदी हिस्सेदारी
जिसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पंत ने मिलकर भारत की पारी संभाली थी। पंत ने 632 दिन बाद टेस्ट में वापसी की और अपना शानदार खेल भी दिखाया, हालांकि वह 39 रन बनाकर आउट हो गए।
