- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Aqeel Khan Accused Of Molesting Australian Women Cricketers Sent To Jail
आरोपी अकील खान को भेजा गया जेल, ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से की थी छेडछाड़
Indore Police: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए अकील खान को अदालत ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस के अनुसार, अकील खान में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

आरोपी अकील खान और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Australia Women’s Team: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए अकील खान को अदालत ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस के अनुसार, अकील खान पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और उसे आदतन अपराधी माना जा रहा है। जांच जारी है।
6 घंटे के अंदर किया गया था गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने आईएएनएस को बताया, “घटना के 6 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसकी बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से आरोपी की एक दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। पुलिस रिमांड के बाद रविवार शाम को आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार शख्स आदतन अपराधी है। इंदौर पुलिस इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है।”
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम इस वक्त विश्व कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारत में है। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना साउथ अफ्रीका से था। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस समय होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में खाकी पर खाकी का कहर! नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गश्त कर रहे दो आरक्षकों को कार से रौंदा
‘सोनम इंदौर लोटने की हिम्मत नहीं कर पाएगी…’, राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द; कोर्ट से की यह अपील
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
तेज रफ्तार कार ने 2 आरक्षकों को उड़ाया, एक की हालत गंभीर, पुलिसकर्मी निकला आरोपी चालक
पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद अपराधी को दबोच लिया। इसके साथ ही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। इस घटना के बाद टूर्नामेंट के आयोजकों और स्थानीय अधिकारियों ने नवी मुंबई में टीम होटलों, प्रशिक्षण स्थलों और स्टेडियम के आस-पास की सुरक्षा बढ़ाई थी।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर; तीसरे वनडे मुकाबले में हुए थे चोटिल
ऑस्ट्रेलियाई टीम 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है। टीम ने 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द रहा था।दूसरी ओर, भारतीय टीम 7 में से 3 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही। टीम इंडिया ने 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेली थी।
एजेंसी इनपुट के साथ
Aqeel khan accused of molesting australian women cricketers sent to jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
May 02, 2026 | 06:42 PMअगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
May 02, 2026 | 06:38 PMUjjain News: महाकाल मंदिर मार्ग के पास मुस्लिम इलाके में बुलडोजर एक्शन, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई
May 02, 2026 | 06:33 PMनसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
May 02, 2026 | 06:23 PMगुजरात के जूनागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल
May 02, 2026 | 06:23 PMVijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
May 02, 2026 | 06:17 PMगप्पू जी जपते ही प्रकट हुए भगवान, गरीब किसान की अनसुनी कथा, जिसने भक्ति का असली मतलब समझा दिया
May 02, 2026 | 06:13 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













