-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Womens Team Made Their Highest Score In World Cup Ind Vs Aus Cwc 2025
IND W VS AUS W: टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बनाया अब तक भारत का सबसे बड़ा स्कोर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ICC Women's ODI World Cup 2025: विशाखापट्टनम के मैदान पर टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 330 रन बनाकर महिला वनडे वर्ल्ड कप में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Women’s Cricket Team: भारत ने रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नया इतिहास रच दिया। विशाखापट्टनम के मैदान पर टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 330 रन बनाकर महिला वनडे वर्ल्ड कप में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की दूसरी बार 300 प्लस रन बनाने वाली पारी है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2022 में हैमिलटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 317/8 का हाईएस्ट टोटल बनाया था।
मंधाना और प्रतिका की शानदार ओपनिंग
ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े। मंधाना ने 66 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके बाद प्रतिका रावल ने 96 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। मंधाना ने पहले ही ओवर में किम गार्थ को कवर ड्राइव पर चौका लगाकर अपनी आक्रामक रणनीति का इशारा किया। टूर्नामेंट में उनका पहला अर्धशतक 46 गेंदों में पूरा हुआ।
मध्यक्रम और निचला क्रम
ओपनिंग जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद हरलीन देयोल (38), जेमिमा रॉड्रिग्स (33) और ऋचा घोष (32) ने भी उपयोगी योगदान दिया। हालांकि निचले क्रम से टीम को अपेक्षित मदद नहीं मिली और अंतिम पांच विकेट केवल 36 रन जोड़कर गिरे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सकीं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
एनाबेल ने झटके पांच विकेट
ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सुदरलैंड ने मेजबान टीम की पारी को समय से पहले रोकने का जिम्मा संभाला। उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इस कारण भारत 350 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें: प्रतिका-मंधाना की सलामी जोड़ी का धमाका, तोड़ा 52 साल पूराना महारिकॉर्ड
इस पारी के साथ भारत ने महिला वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल दूसरी बार 300 प्लस रन बनाने का कारनामा किया। टीम की यह पारी न केवल स्कोर के लिहाज से महत्वपूर्ण रही, बल्कि दर्शकों को भी मज़बूत और रोमांचक मनोरंजन का मौका मिला। मंधाना और प्रतिका की ओपनिंग ने साबित कर दिया कि टीम का शीर्षक्रम अब मुकाबले की मांग के अनुसार प्रदर्शन कर सकता है।
महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत का सर्वाधिक स्कोर
साल 2025, 330 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया, स्थान- विशाखापट्टनम
साल 2022, 317 रन, बनाम वेस्टइंडीज, स्थान- हैमिल्टन
साल 2013, 284 रन, बनाम वेस्टइंडीज, स्थान- ब्रेबोर्न
साल 2022, 281 रन, बनाम इंग्लैंड, स्थान- डर्बी
साल 2022, 281 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया, स्थान- डर्बी
India womens team made their highest score in world cup ind vs aus cwc 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














