IPL 2025 में चीटिंग कर रहा था कोलकाता नाइट राइडर्स का ये खिलाड़ी, अंपायर ने रंगे हाथों पकड़ा

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के बल्ले की चौड़ाई ज्यादा थी और इसके चलते वह बैट नापने के टेस्ट में फेल हो गया। मैदानी अंपायर्स ने नॉर्किया से बल्ला बदलने को कहा।
IPL 2025 में चीटिंग कर रहा था कोलकाता नाइट राइडर्स का ये खिलाड़ी
एनरिक नॉर्खिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता को 16 रनों से हार मिली। मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसके बाद उसे अपना बल्ला बदलना पड़ा। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना बल्ला बदलना पड़ा। तब ही उसे बल्लेबाजी करने दिया गया।

एनरिक नॉर्खिया के बल्ले की चौड़ाई ज्यादा थी और इसके चलते वह बैट नापने के टेस्ट में फेल हो गया। मैदानी अंपायर्स ने नॉर्किया से बल्ला बदलने को कहा। यह घटना केकेआर की पारी के 16वें ओवर की शुरुआत में हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत बल्ला बदला। इस वाकया को लेकर टीवी कमेंटेटर्स ने बताया कि बल्ला तय नियमों से अलग था। जिस कारण उन्हें बदलना पड़ा।

आईपीएल में पहले ड्रेसिंग रूम के अंदर ही बल्लों की मोटाई और चौड़ाई नापी जाती थी। नियमों के अनुसार, बल्ले की चौड़ाई 10.79 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं बल्ले की मोटाई 6.7 सेमी और किनारे की चौड़ाई 4 सेमी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बल्ले की लंबाई 96.4 सेंटीमीटर तक हो सकती है।

खेल में बराबरी रखने की कोशिश

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बल्लों की जांच के बारे में एक रिपोर्ट में कहा था कि किसी को नहीं लगना चाहिए कि कोई बेमतलब का फायदा ले रहा है। बीसीसीआई और आईपीएल ने हमेशा खेल में बराबरी रखने की दिशा में कदम उठाता हैं। हमने तकनीक का इस्तेमाल किया जिससे कि सभी फैसलों को रिव्यू किया जाए सके और खेल पर गलत तरह से असर न पड़े। इसके पीछे यह विचार था कि खेल भावना बनी रहे। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आईपीएल 2025 में नर्खिया ने खेला अपना पहला मैच

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने अपना पहला मैच खेला। वो काफी समय से पीठ की चोट से परेशान थे। हालांकि अब उन्होंने मैदान पर वापसी कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नॉर्खिया ने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर फेंके। जिसमें उन्होंने 23 देकर 1 विकेट लिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com