‘वह बेहतरीन ऑलराउंडर…’, पूर्व भारतीय कप्तान ने हार्दिक पांड्या को बताया सबसे अलग
Anil Kumble: पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम बताया। उनकी गैरमौजूदगी से टीम संतुलन बिगड़ सकता है, और उनका योगदान दोनों ही विभागों में महत्वपूर्ण है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Anil Kumble on Hardik Pandya: भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के 13वें मैच से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी बात कही। उन्होंने हार्दिक के अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि उनकी गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस टीम का संतुलन बिगड़ सकता है और उनकी जगह भरने के लिए टीम को दो खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी।
हार्दिक पांड्या बीमार होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और टीम को खासतौर पर गेंदबाजी में हार्दिक की कमी महसूस हुई थी।
हार्दिक के न खेलने पर कई बदलाव करने पड़े
हार्दिक के न खेलने पर मुंबई इंडियंस को अपने अंतिम एकादश में कई बदलाव करने पड़े थे। दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया गया था, जबकि विदेशी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखने के लिए ट्रेंट बोल्ट को बाहर बिठाया गया था। हालांकि, हार्दिक अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती
‘अब तुम्हारी जरूरत नहीं, तुम जा सकते हो’, IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस का हार्दिक पांड्या को फरमान?
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
Anil Kumble ने पांड्या को बताया महत्वपूर्ण खिलाड़ी
अनिल कुंबले ने इस बात पर जोर दिया कि पांड्या मुंबई इंडियंस टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। कुंबले ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में कुंबले ने कहा, “मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के लिए प्लेइंग इलेवन में जिन दो खिलाड़ियों की कमी आप बिल्कुल नहीं चाहेंगे, उनमें से एक जाहिर तौर पर जसप्रीत बुमराह हैं और दूसरे हार्दिक पांड्या। हार्दिक पांड्या की जगह लेने के लिए आपको दो खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है। हमने पिछले मैच में देखा कि टीम का संतुलन थोड़ा बिगड़ गया था।”
यह भी पढ़ें: ‘RCB में वापसी मेरे करियर का…’, IPL 2026 के दौरान Devdutt Padikkal ने किया बड़ा खुलासा
हार्दिक की बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत का जिक्र करते हुए कुंबले ने कहा, “हार्दिक अगर खेलते हैं, तो बात सिर्फ उनकी बल्लेबाजी की नहीं है, बल्कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, उसकी भी है। जिस तरह से वह अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हैं और उनके चार ओवर। वह नई गेंद से भी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह अंतिम ओवरों में भी आकर गेंदबाजी करते हैं। इसी कारण वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।”
Anil Kumble ने पांड्या की तारीफ की
कुंबले ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे काबिल खिलाड़ी बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट और अलग-अलग परिस्थितियों में उनकी निरंतरता की तारीफ की। उन्होंने कहा, “आपको हार्दिक जैसे बेहतरीन खिलाड़ी रोज-रोज नहीं मिलते। हमने इस पूरे टूर्नामेंट में देखा है कि शायद वही एकमात्र ऐसे ऑलराउंडर हैं जो सबसे अलग नजर आते हैं।”
मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत में हार्दिक ने बल्ले और गेंद से अहम योगदान दिया था। उन्होंने 11 गेंदों में 18 रन बनाने के साथ-साथ एक विकेट भी निकाला था।
