Andre Russell ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, गौतम गंभीर और उथप्पा के साथ इस खास लिस्ट में हुए शामिल
आंद्र रसेल ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 1000 रन से ज्यादा बनाने वाले आईपीएल में तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने किया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आंद्रे रसेल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक अहम उपलब्धि हासिल की। रसेल ने इस मैच में महज 25 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से तूफानी 57 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने ईडन गार्डन्स के मैदान पर अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
रसेल अब ईडन गार्डन्स पर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 50वें आईपीएल मैच में हासिल की। जो इसी ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया। पारी के 17वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का लगाकर रसेल ने 22 रन का आंकड़ा पार करते हुए 1000 रन पूरे किए।
इसके साथ ही रसेल पूर्व केकेआर कप्तान गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के साथ एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। गंभीर ने ईडन गार्डन्स पर सबसे ज्यादा 1407 रन बनाए। वहीं इस मैदान पर रॉबिन उथप्पा ने 1159 रन बनाए हैं। आंद्रे रसेल की इस पारी के बाद उन्होंने इस मैदान पर 1035 रन बना लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
IPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
संजू के मैजिक पर शशि थरूर हुए गदगद! लिखी ऐसी कविता कि इंटरनेट पर मच गया तहलका, वायरल हो रहा पोस्ट
तिलक वर्मा से भिड़े जेमी ओवर्टन, लाइव मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच बवाल! देखें VIDEO
ईडन गार्डन्स पर सबसे ज़्यादा आईपीएल रन
- गौतम गंभीर – 1407
- रॉबिन उथप्पा – 1159
- आंद्रे रसेल – 1035*
केकेआर के रसेल ने 2500 से ज्यादा रन बनाए
इसके अलावा आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रसेल ने कोलकाता के लिए 2555 रन बनाए। इस लिस्ट में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी गौतम गंभीर है। जिन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए 3035 रन बनाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा है। जिन्होंने केकेआर के लिए 2439 रन बनाए।
केकेआर के लिए आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन
- गौतम गंभीर – 3035
- आंद्रे रसेल – 2555
- रॉबिन उथप्पा – 2439
- नीतीश राणा – 2199
- यूसुफ पठान – 1893
- सुनील नरेन – 1723
- वेंकटेश अय्यर – 1468
- शुभमन गिल – 1417
- मनीष पांडे – 1331
- जैक कैलिस – 1295
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
केकेआर के लिए आंद्र रसेल ने अब तक 131 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2555 रन बनाए। शाहरुख खान की टीम के लिए उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 175.00 है और उन्होंने अब तक 12 अर्धशतक लगाए हैं।
