अमित शाह ने तय कर लिए BCCI के सिपहसालार, 6 पदों पर लगी फाइनल मुहर; जानें किसे मिली कौन सी कुर्सी
BCCI AGM Meeting: 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई एजीएम में कई अहम पदों पर चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद के लिए मिथुन मन्हास के नाम पर मुहर लग चुकी है। उसके अलावा भी सभी पदों पर मुहर लग चुकी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI AGM Meeting: बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव भी होने हैं, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष शामिल हैं। हालांकि, चुनाव से पहले ही इन सभी पदों पर नामों की मुहर लग चुकी है।
उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भी दाखिल किया था। चुनाव से पहले ही अध्यक्ष के रूप में मिथुन मन्हास को फाइनल कर दिया गया है। खास बात यह है कि बीसीसीआई के इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और चुनाव की तैयारियों के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर 20 सिंतबर को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में आगामी चुनाव और उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। अमित शाह के नेतृत्व में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष के रूप में मिथुन मन्हास को मंजूरी मिल चुकी है। गृह मंत्री के आवास पर ही आगामी बीसीसीआई चुनाव की पूरी रणनीति और रूपरेखा तय की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
इन पदों पर होगा चुनाव
बीसीसीआई की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर मतदान होगा। इसके अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष पद भी चुनाव होना है। सचिव पद पर देवजीत सैकिया, उपाध्यक्ष के पद पर राजीव शुक्ला और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष पद पर अरुण सिंह धूमिल बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं मिथुन मन्हास? BCCI की कमान मिलने के करीब, प्रशासन का अच्छा अनुभव, राजधानी से गहरा रिश्ता
अब ये लोग संभालेंगे बीसीसीआई का कमान
- अध्यक्ष- मिथुन मन्हास
- उपाध्यक्ष- राजीव शुक्ला
- सचिव- देवजीत सैकिया
- संयुक्त सचिव- प्रभतेज भाटिया
- कोषाध्यक्ष- रघुराम भट्ट
- एपेक्स काउंसिल- जयदेव शाह
- आईपीएल चेयरमैन- अरुण सिंह धूमल
एजीएम में प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया जाएगा। वहीं रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। पहले प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं एपेक्स काउंसिल में जयदेव शाह को शामिल किया जाएगा। लेकिन 28 के बाद उन्हें संयुक्त सचिव बनाया जाएगा। यह भी कह सकते हैं कि उन्हें देवजीत सैकिया का डिप्टी बनाया जा रहा है। इसके अलावा एपेक्स काउंसिल में जयदेव शाह को शामिल किया जाएगा।
