Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले की दहेज की मांग, फिर अन्य महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध…क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

अमित मिश्रा की पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने बताया कि अमित ने उनके साथ मारपीट की है। कई बार उन्हें भूखा रखा है। इसके अलावा यह भी बताया कि अमित मिश्रा के अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 22, 2025 | 05:23 PM

अमित मिश्रा पर घरेलू हिंसा का आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नि ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। अमित मिश्रा आईपीएल क्रिकेटर हैं और वह कानपुर के मीर कैंट के रहने वाले हैं। उन पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, अमित मिश्रा की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद वो नई परेशानी में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति अमित मिश्रा ने कई बार उनके साथ मारपीट की है। कई बार उन्हें भूखा रखा है। इसके अलावा यह भी बताया कि अमित मिश्रा के अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी है। जिसका विरोध करने पर उन्हें पिछले साल के दिसंबर महीने में घर से निकाल दिया था।

अमित मिश्रा की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

बता दें अमित मिश्रा की पत्नी का नाम गरिमा तिवारी है। गरिमा ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने के बाद ससुराल वालों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अमित और उनके घरवाले होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये के लिए उन पर दबाव बनाते और प्रताड़ित करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे…न्यूजीलैंड की जगह PSL को प्राथमिकता देंगे ल्यूक रोंची व जैकब ओरम

JKCA Scam Case में फारूक अब्दुल्ला को मिली राहत, CJM श्रीनगर ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया

भारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे

ये है ‘सरपंच साहब’ का टशन, पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, कप्तान श्रेयस अय्यर का नया अवतार आया सामने

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी महिलाओं के साथ हैं अवैध संबंध- गरिमा मिश्रा

इसके अलावा गरिमा ने अमित मिश्रा पर अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पति के अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी हैं। इसका विरोध करने पर उन्हें कई बार मारा-पीटा गया है। इस कारण उन्हें दिसंबर में घर से बाहर निकाल दिया गया था। फिलहाल गरिमा मिश्रा अपने मायके में रह रही हैं। वहीं अमित मिश्रा का इस मामले में कहना है कि वो नहीं बल्कि खुद पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है। अमित मिश्रा ने ये भी बताया कि कई बार बैंके के बाहर उनके साथ मारपीट की गई है।

डिस्क्लेमर- अमित मिश्रा नाम की वजह से पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, आपको बता दें कि ये वो अमित मिश्रा नहीं है, बल्कि कानपुर वाले क्रिकेटर हैं।

Amit mishra amit mishra wife cricketer amit mishra indian cricket team team india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 05:44 PM

Topics:  

  • Amit Mishra
  • Cricket News
  • UP Police News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.