Amit Mishra on Virat Kohli: क्रिकेटर अमित मिश्रा का छलका दर्द, विराट कोहली और अनिल कुंबले पर लगाए गंभीर आरोप

Baith And Bol Podcast Amit Mishra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा ने विराट कोहली और अनिल कुंबले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिश्रा का दावा है कि उनके साथ टीम में पक्षपात हुआ।
Amit Mishra on Virat Kohli
विराट कोहली और अमित मिश्रासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने टीम इंडिया में पक्षपात का लगाया आरोप

  • अमित मिश्रा का दावा है कि उनके साथ टीम में पक्षपात हुआ

  • अमित मिश्रा ने विराट कोहली और अनिल कुंबले पर लगाया गंभीर आरोप

Amit Mishra Statement Regarding Virat Kohli : भारत के पूर्व अनुभवी लेग-स्पिनर अमित मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय करियर साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच के बाद अचानक थम गया था। सालों बाद अब मिश्रा ने अपने करियर के इस निराशाजनक अंत पर एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट 'बैठ एंड बोल' में बात करते हुए मिश्रा ने टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय टीम के पूर्व कोच रह चुके अनिल कुंबले पर वादा खिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं। मिश्रा का दावा है कि उनके साथ टीम में पक्षपात हुआ और चोट से उबरने के बाद उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।

कुंबले और कोहली ने दिया था भरोसा

पॉडकास्ट के दौरान अमित मिश्रा ने बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय बेंगलुरु में मेरे पैर में चोट लग गई थी। जब मैं चोटिल होकर वापस जा रहा था, तब अनिल कुंबले कोच थे। मैंने अनिल भाई से बात की तो उन्होंने कहा कि 'चिंता मत करो।

जैसे ही तुम फिट हो जाओगे, तुम अपने आप वापस आ जाओगे। इसके बाद विराट कोहली कप्तान बन गए। मैंने विराट से भी पूछा कि 'भाई, अब आगे क्या करना होगा?' तो उन्होंने भी यही कहा, 'तुम चिंता मत करो। बस पूरी तरह फिट हो जाओ, फिर तुम टीम में वापस आ जाओगे।

Amit Mishra on Virat Kohli
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

विराट कोहली ने किया इग्नोर

मिश्रा ने आगे बताया कि पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्होंने टीम में वापसी के लिए विराट कोहली से संपर्क किया था। कोहली ने उन्हें एक हफ्ते से 10 दिन के भीतर जवाब देने का वादा किया था, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। मिश्रा ने कहा कि एक हफ्ता बीत गया, दो हफ्ते बीत गए, तीन हफ्ते बीत गए, लेकिन उनकी तरफ से कोई अपडेट नहीं आया।

मैंने उन्हें कॉल किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। मैंने उन्हें मैसेज भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मिश्रा ने आगे बताया कि उन्होंने दो-तीन बार और कोशिश की, लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो उन्होंने उम्मीद छोड़ दी।

Amit Mishra on Virat Kohli
ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया का पहला मुकाबला कब होगा

दूसरों के लिए अलग नियम, मेरे साथ ऐसा क्यों?

अमित मिश्रा ने टीम मैनेजमेंट के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि जब कोई आपको अपनी टीम में नहीं चाहता, तो आप क्या कर सकते हैं? मुझसे कहीं ज्यादा गंभीर रूप से घायल होने वाले और लंबे समय तक चोटिल रहने वाले खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकते हैं तो फिर, मुझे आज तक कोई जवाब क्यों नहीं मिला?" मिश्रा का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट गलियारों में एक नई बहस छिड़ गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com