- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Allah Ghazanfar Ipl Debut Unwanted Record Know About This
अल्लाह गजनफर के नाम दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड, IPL डेब्यू में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
Allah Ghazanfar: आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद भी अल्लाह गजनफर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। जानें उसके बारे में...
- Written By: उज्जवल सिन्हा

अल्लाह गजनफर (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद भी मुंबई की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। इस लीग में डेब्यू करते हुए गजनफर ने दूसरे सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।
अल्लाह गजनफर ने केकेआर के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 51 रन खर्च किए। अफगानी गेंदबाज ने 12.80 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। आईपीएल के डेब्यू मुकाबले में सबसे महंगा स्पेल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 56 रन दिए थे।
मुंबई ने 4.80 करोड़ में गजनफर को किया था शामिल
इस मुकाबले में गजनफर केकेआर के खिलाफ अपनी लाइन और लेंथ से भटके नजर आए, जिसका भरपूर फायदा कोलकाता के बल्लेबाजों ने उठाया। गजनफर को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में मुंबई ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं, आईपीएल 2026 के लिए टीम ने उन्हें रिटेन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
CSK के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ये 5 प्लेयर होंगे ट्रंप कार्ड, लिस्ट में चेन्नई का एक पूर्व खिलाड़ी भी शामिल
RR vs CSK: रवींद्र जडेजा के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करते ही बने जाएंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी
IPL 2026: MS Dhoni की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया सामने, अब 5 की जगह इतने मुकाबले नहीं खेल पाएंगे ‘थाला’
IPL में KKR के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, तोड़ा 5 साल पुराना रिकॉर्ड
मुकाबले का हाल
वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 220 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की दमदार पारी खेली जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 37 रन बनाए। हालांकि, अपने ही घरेलू मैदान पर मुंबई के गेंदबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। बुमराह ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 35 रन दिए, तो हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 39 रन खर्च किए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 38 रन दिए और कोई विकेट नहीं निकाल सके।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बने
मुंबई ने केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन बनाए जबकि रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन की दमदार पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 81 रन जोड़े और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
Allah ghazanfar ipl debut unwanted record know about this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी आखिरी का रोना रो रही हैं, बावनकुले बोले- लेकिन जनता मोदी को ही देगी वोट
Mar 30, 2026 | 11:59 AMगड़चिरोली में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 6 की मौके पर ही मौत; मची अफरा-तफरी
Mar 30, 2026 | 11:58 AMWhatsApp का नया फीचर: अब मैसेज भेजना नहीं भूलेंगे आप, Remind Me फीचर करेगा टेंशन खत्म
Mar 30, 2026 | 11:56 AMबिहार में नीतीश राज खत्म! अब कौन बनेगा सीएम? मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए रेस में हैं ये तीन नाम
Mar 30, 2026 | 11:55 AMकृषि में नई दिशा: छत्रपति संभाजीनगर में कार्बन खेती पर चर्चा, कृषि विवि में विशेषज्ञों की कार्यशाला
Mar 30, 2026 | 11:53 AMबांकीपुर से विदाई, राज्यसभा की तैयारी: 20 साल बाद विधायक पद छोड़ते हुए भावुक हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
Mar 30, 2026 | 11:52 AMVitamin B12 Deficiency: हाथ-पैरों में झुनझुनी और कमजोरी? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे इस साइलेंट बीमारी का शिकार?
Mar 30, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM














