एलेक्स हेल्स ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने

Alex Hales score 14,000 runs in T20s: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हेल्स टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
एलेक्स हेल्स ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने
एलेक्स हेल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

English Batter Alex Hales Create History: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। वो टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। एलेक्स हेल्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए यह कारनामा हासिल किया।

सीपीएल 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए हेल्स को टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने के लिए 50 रनों की जरूरत थी। जो आसानी से हारिल से पूरा लिया। उन्होंने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ टारौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में टीकेआर की पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर इमरान ताहिर को छक्का लगाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेल और पोलार्ड की लिस्ट में हुए शामिल

14000 रन बनाते ही हेल्स दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है। वो क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हालांकि हेल्स से एक दिन पहले ही कीरोन पोलार्ड भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्थान खिलाड़ी देश मैच रन
1 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 463 14,562
2 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 509 14,024
3 कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 713 14,012
4 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 424 13,595
5 शोएब मलिक पाकिस्तान 557 13,571

हेल्स ने खेली 74 रनों की पारी

एलेक्स हेल्स ने रविवार को टीकेआर के लिए खेलते हुए 43 गेंदों में 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने कॉलीन मुनरो (30 गेंदों में 52 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने कीरोन पोलार्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 20 रन जोड़े। 15वें ओवर की पहली गेंद पर इमरान ताहिर ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेज दिया।

हेल्स ने इन टीमों का किया प्रतिनिधित्व

इंग्लैंड के लिए 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2074 रन बनाने वाले हेल्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में दो और टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2019 में बारबाडोस रॉयल्स के लिए 12 मैच खेले और कुल 197 रन बनाए, जबकि 2023 में उन्होंने जमैका तल्लावाह के लिए सात मैचों में 217 रन बनाए। अब वो टीकेआर के लिए खेल रहे हैं। हेल्स ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए छह मैच भी खेले हैं। वहीं वो द हंड्रे़ड में ट्रेंट रॉकेट्स का प्रतिनिधित्व किया है और बिग बैश लीग में चार टीमों के लिए खेला है।

एलेक्स हेल्स का टी20 में प्रदर्शन (बल्लेबाज के रूप में)

टूर्नामेंट मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक/अर्धशतक चौके/छक्के
इंग्लैंड (T20I) 75 2074 116* 1 / 12 225 / 70
सीपीएल (CPL) 25 624 119* 1 / 2 64 / 31
मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 7 116 58 0 / 1 13 / 6
पीएसएल (PSL) 46 1268 88 0 / 7 141 / 50
ILT20 35 1156 110 1 / 9 104 / 58
बीपीएल (BPL) 16 604 113* 2 / 3 61 / 31
द हंड्रेड (The 100) 33 736 68 0 / 3 80 / 27
एलपीएल (LPL) 10 326 86* 0 / 2 35 / 14
विटैलिटी ब्लास्ट 178 4825 101* 2 / 36 563 / 188
बिग बैश लीग (BBL) 78 2360 110 1 / 16 243 / 107
मज़ांसी सुपर लीग (MSL) 6 160 97* 0 / 1 17 / 5
आईपीएल (IPL) 6 148 45 0 / 0 13 / 6
कुल योग 509 14,024 119* 7 / 89 1527 / 577
Navbharat Live
navbharatlive.com