एलेक्स कैरी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एशेज में ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के…
Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में एलेक्स कैरी ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो एशेज में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एलेक्स कैरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Alex Carey Century: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में एलेक्स कैरी ने शतक लगाते हुए एशेज सीरीज में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
दिन के आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले कैरी ने 143 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। यह एशेज का कैरी का पहला शतक था। इस शतक के साथ ही वह इस प्रतिष्ठित सीरीज में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। कैरी से पहले एशेज में एडम गिलक्रिस्ट (3 शतक), ब्रैड हेडिन (3 शतक), और इयान हीली (1 शतक) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
एशेज में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर
- 3 – एडम गिलक्रिस्ट
- 3 – ब्रैड हेडिन
- 2 – इयान हीली
- 1 – एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत उम्मीद मुताबिक नहीं रही। कैरी जब बल्लेबाजी करने आए थे, तो ऑस्ट्रेलिया 94 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा मौजूद थे। ख्वाजा के साथ पांचवें विकेट के लिए कैरी ने 91 रन की साझेदारी की। ख्वाजा अपना शतक चूक गए और 82 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा को स्टीव स्मिथ की जगह प्लेइंग में मौका मिला। एक दिन पहले जारी की गई प्लेइंग-11 की लिस्ट में ख्वाजा को शामिल नहीं किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन के दौरान अस्पताल में भर्ती हुए यशस्वी जायसवाल, मैदान पर अचानक बिगड़ी तबीयत
कैरी निचले बल्लेबाजों के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी
वहीं कैरी एक छोर पर क्रीज पर टिके रहे और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाया। कैरी ने छठे विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ 59 और आठवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की।
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 326 रन
ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर नजर डालें तो पहले दिन की समाप्ति के समय उसका स्कोर 8 विकेट पर 326 रन था। मिचेल स्टार्क 33 और नाथन लियोन 0 पर नाबाद हैं। पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में माना जा सकता है। इसमें एलेक्स कैरी की शतकीय पारी की बड़ी भूमिका है।
