16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
Akshara Gupta 306 Run: बिहार की 15 वर्षीय महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में 126 गेंदों पर 306 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह महिला घरेलू क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास (Image- Social Media)
Akshara Gupta Triple Century: बिहार क्रिकेट से एक और युवा प्रतिभा ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां समस्तीपुर के ताजपुर गांव के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम तक पहुंच चुके हैं, वहीं अब रक्सौल की युवा महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने अपनी विस्फोटक पारी से सुर्खियां बटोरी हैं। महज 15 साल की उम्र में अक्षरा ने महिला अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर बड़ा कारनामा किया है।
126 गेंदों में बनाए नाबाद 306 रन
बिहार के रक्सौल की रहने वाली अक्षरा गुप्ता ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन की अविश्वसनीय पारी खेली। बिहार अंडर-19 टीम की कप्तान अक्षरा ने अपनी इस पारी में 55 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।
16 गेंद में अर्धशतक, 34 गेंद में शतक
भागलपुर में खेले गए इस मुकाबले में अक्षरा ने शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने केवल 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि महज 34 गेंदों में शतक तक पहुंच गईं। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने तिहरे शतक तक का सफर तय कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
कोलकाता में CBI की बड़ी कार्रवाई, PNB को 191 करोड़ का चूना लगाने वाली 3 कंपनियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी
‘सुनी अंतरात्मा की आवाज…’, BJP विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, MLC चुनाव में ‘संकटमोचक’ बने DK ने पलटी बाजी
अभिषेक, कुणाल और अब उदयन गुहा… बंगाल में TMC नेताओं को अंडों से निशाना बनाने का सिलसिला जारी, देखें VIDEO
महिला घरेलू क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी पारी
अक्षरा गुप्ता की यह पारी भारतीय महिला घरेलू क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारियों में शामिल हो गई है। इससे पहले मुंबई की इरा गुप्ता ने एक राज्य स्तरीय मैच में नाबाद 346 रन बनाए थे। ऐसे में अक्षरा का नाबाद 306 रन का स्कोर महिला घरेलू क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर माना जा रहा है।
बिहार क्रिकेट को मिली नई पहचान
अक्षरा की इस उपलब्धि के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने भी उनकी जमकर सराहना की। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी के बाद अक्षरा गुप्ता जैसी युवा खिलाड़ियों का उभरना इस बात का संकेत है कि बिहार अब देश को लगातार नई क्रिकेट प्रतिभाएं दे रहा है।
यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A: त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर टेबल टॉपर बना भारत
एक ओर भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर अक्षरा गुप्ता की यह ऐतिहासिक पारी देशभर की युवा महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
