कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'सुनी अंतरात्मा की आवाज...', BJP विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, MLC चुनाव में 'संकटमोचक' बने DK ने पलटी बाजी

Karnataka MLC Election Results: कर्नाटक MLC चुनाव में डीके शिवकुमार ने बड़ा खेला किया है। बीजेपी के निष्कासित विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराई। कांग्रेस के 5 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

अमन मौर्या

DK Shivakumar Strategy Cross Voting: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलते ही खेला शुरू हो गया है। राज्य के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा के साथ खेला कर दिया है। गुरूवार को सात विधान परिषद सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा को मात देते हुए कांग्रेस को पांच सीट जीताने में सफल रहे। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संख्या के हिसाब से कांग्रेस को चार सीट जीतने की ही उम्मीद थी।

पार्टी ने चुनाव में पांचवी सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा और जीत भी हासिल की। वहीं, प्रमुख विपक्षी दल भाजपा को मात्र दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। मतदान के दौरान सभी 222 विधायकों ने वोट डाले।

काम आई DK की रणनीति

मुख्यमंत्री शिवकुमार ने भाजपा के साथ खेला करते हुए भाजपा से निष्कासित तीन विधायकों में से दो विधायक से क्रॉस वोट करवा दिया और वो कांग्रेस के पक्ष में गया। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के दोनों विधायकों ने बताया कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। विधानपरिषद चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के लिए प्रत्येक को 28 वोट की जरूरत थी। विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के संख्या बल के आधार पर दोनों को चार और दो सीटें आसानी से जीतने की संभावना थीं, लेकिन कांग्रेस ने खेला करते हुए पांचवी सीट पर भी पार्टी की जीत सुनिश्चित कर ली।

निष्कासित विधायकों ने किया खेला

कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस, बीजेपी से निष्कासित विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय विधायकों की मदद से पांच सीट जीतने की उम्मीद कर रही थी। वहीं, भाजपा की सहयोगी दल जद(एस) को भाजपा की मदद से एक सीट जीतने की उम्मीद थी।

अंतरात्मा की सुनी आवाज

मतदान के बाद भाजपा से निष्कासित तीन में से दो विधायक- एस टी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज सुनी और मतदान किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वोट के लिए भाजपा और जद(एस) ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया, जबकि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनसे संपर्क किया और अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां