- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ajinkya Rahane Takes A Dig At Team India Selectors Ranji Trophy 2025 26
‘मेरे जैसे अनुभवी खिलाड़ी को ज्यादा मौके मिलने चाहिए…’, अजिंक्य रहाणे ने चयनकर्तओं से लगाई गुहार
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में 159 रन की पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया कि वो टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार थे और टीम को उनकी जरूरत भी थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बात नहीं की।
- Written By: संजय बिष्ट

अजिंक्य रहाणे (फोटो- सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane on Team India Selectors: टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। जुलाई 2023 में आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी पहनने के बाद से रहाणे घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। इस वक्त वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 159 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस शतक के बाद रहाणे ने चयनकर्ताओं पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुभव की अनदेखी करना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
रहाणे ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स से लगाई गुहार
अपने बयान में रहाणे ने बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम का हिस्सा बनना चाहिए था। उन्होंने कहा, “उम्र से ज्यादा फर्क खेलने के तरीके से पड़ता है। माइकल हसी ने भी 30 की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू की थी और शानदार प्रदर्शन किया था। रेड बॉल क्रिकेट में अनुभव बेहद जरूरी होता है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को मेरी जरूरत थी।” रहाणे ने यह भी जोड़ा कि 34-35 साल की उम्र के बाद खिलाड़ी ज्यादा जिम्मेदारी से खेलते हैं और यही वह दौर होता है जब उनकी समझ और तकनीक टीम के काम आती है।
Ajinkya Rahane said, “I thought an experienced player like me should get more chances. There was no communication. I can focus on only the controllable things. Indian team needed me in Australia for BGT and I was fully ready for it”. (Express Sports). pic.twitter.com/ci78EbbD8u — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2025
हालांकि, रहाणे ने यह भी खुलासा किया कि चयनकर्ताओं ने उनके साथ किसी तरह की बातचीत नहीं की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ चयन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए थी। कोई चर्चा नहीं की गई। मैं केवल उन्हीं चीजों पर ध्यान दे सकता हूं जो मेरे नियंत्रण में हैं।” रहाणे के इस बयान से यह साफ है कि वह चयन प्रक्रिया से निराश हैं, लेकिन उनका फोकस प्रदर्शन पर ही बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल से पहले खुशखबरी! भारत के खिलाफ शतक लगाने वाली खिलाड़ी की फिटनेस पर आया अपडेट
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में नजर नहीं आएंगे 5 ये खिलाड़ी, किसी की उम्र तो किसी की फ्लॉप फॉर्म बनी वजह, एक तो टीम का कप्तान भी
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले गए मैच में रहाणे की 159 रनों की पारी उनकी क्लास और धैर्य का उदाहरण थी। उन्होंने 303 गेंदों पर 21 चौके जड़े और मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई ने 8 विकेट पर 406 रन बनाए। रहाणे ने इस पारी से यह संदेश दे दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है और वह अब भी भारतीय टीम के लिए उसी जुनून और फिटनेस के साथ खेल सकते हैं।
Ajinkya rahane takes a dig at team india selectors ranji trophy 2025 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
May 17, 2026 | 05:47 PM‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
May 17, 2026 | 05:46 PMराजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 17, 2026 | 05:43 PMAAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
May 17, 2026 | 05:39 PMप्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
May 17, 2026 | 05:32 PMCBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
May 17, 2026 | 05:28 PMUAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
May 17, 2026 | 05:25 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














