-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wi Vs Pak Icc Penalizes Khurram Shahzad Mohammad Abbas First Test
WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन
- Written By: सृष्टि मौर्य
WI vs PAK Test 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान को झटका लगा है। ICC ने नियम उल्लंघन पर मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद पर की गई कार्रवाई।

मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
ICC Penalizes Khurram Shahzad And Mohammad Abbas: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की है। दोनों खिलाड़ियों को बल्लेबाज के आउट होने के बाद आक्रामक जश्न मनाने का दोषी पाया गया।
लेवल-1 अपराध के दोषी
आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को लेवल-1 अपराध का दोषी माना, जो खिलाड़ियों को विकेट लेने के बाद बल्लेबाज को उकसाने या आक्रामक प्रतिक्रिया देने वाले इशारों और हरकतों से रोकता है।
खुर्रम शहजाद पर शाई होप का विकेट लेने के बाद बल्लेबाज के बेहद करीब जाकर जश्न मनाने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। वहीं, मोहम्मद अब्बास को उनके आक्रामक जश्न के लिए आधिकारिक फटकार दी गई और उनके खाते में भी एक डिमेरिट अंक दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
J&K के नाहिद अली का वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीतकर बढ़ाया देश का मान
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
पाकिस्तान को करना पड़ा हार का सामना
मैच की बात करें तो पाकिस्तान को पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रन से हार का सामना करना पड़ा। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 120 रन पर सिमट गई। कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 58 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास (23) के साथ 49 रन की साझेदारी कर हार को कुछ देर टालने की कोशिश की, लेकिन टीम जीत से काफी दूर रह गई।
बल्लेबाजी का प्रर्दशन रहा खराब
इससे पहले भी पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी पहली पारी में बिखर गई थी। टीम ने 244/4 से 282 रन पर ऑलआउट होकर सिर्फ 38 रन के भीतर आखिरी छह विकेट गंवा दिए थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे और बाद में दूसरी पारी में 181 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा था।
यह भी पढ़ें- क्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
क्या बोले बाबर आजम?
हार के बाद कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि टीम बल्लेबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले कुछ दिनों में अच्छी क्रिकेट खेली, लेकिन आज बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लगातार विकेट गिरने से मैच हमारे हाथ से निकल गया। अगले मैच में हम इस गलती को नहीं दोहराने की कोशिश करेंगे।’
Wi vs pak icc penalizes khurram shahzad mohammad abbas first test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














