‘लोग बोलते रहेंगे, उन्हें बोलने दीजिए…’, अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर तोड़ी चुप्पी
KKR Captain Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने विकास के लिए खेलते हैं। किसी को साबित करने के लिए नहीं, और अपनी बल्लेबाजी से खुश हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह क्रिकेट सिर्फ अपने विकास के लिए खेलते हैं, किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं। रहाणे ने आईपीएल 2026 में पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद यह बात कही।
37 वर्षीय रहाणे ने पिछले सीजन में मुंबई रणजी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और सफेद गेंद के टूर्नामेंट में भी कप्तानी नहीं की थी, जिससे उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। रहाणे भारतीय टीम से पिछले तीन से बाहर है। भारत के लिए उन्होंने आखिरी बार 2023 में खेला था।
लोग बोलते रहेंगे, उन्हें बोलने दीजिए
आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, “लोगों को मेरे बारे में बोलने दीजिए, वे 20 साल से बोलते आ रहे हैं। मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं और किसी को साबित करने के लिए नहीं खेल रहा। लोग देख रहे हैं, उन्हें देखने दीजिए और बोलने दीजिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि पिछले दो-तीन साल में सफेद गेंद के प्रारूप में मेरा खेल बेहतर हुआ है। एक क्रिकेटर के रूप में विकास जरूरी है और मैं उसी पर ध्यान दे रहा हूं। लोग बोलते रहेंगे, उन्हें बोलने दीजिए।”
जसप्रीत बुमराह के ओवर में डाला फर्क
मैच के बारे में रहाणे ने बताया कि जसप्रीत बुमराह के अंतिम ओवरों में डाले गए किफायती स्पैल की वजह से उनकी टीम अपेक्षित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा, “हम 235-240 तक पहुँचने की राह पर थे, लेकिन बुमराह के दो ओवरों ने बड़ा फर्क डाला। यही कारण है कि वह इतना महान गेंदबाज हैं।”
यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे के बयान पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब, जानें गेंदबाजी के लिए फिट होंगे कैमरून ग्रीन
अजिंक्य रहाणे ने दिया चोट पर अपडेट
पहले मुकाबले में ज्यादातर समय फील्ड से बाहर रहने के बाद जब अजिंक्य रहाणे से पूछा गया है कि उनका चोट कैसा है। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें मैच के दौरान पैरों में काफी ऐंठन हुई, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे। मुंबई की उमस भरी परिस्थितियों में खेलना काफी कठिन रहा। अब देखना होगा कि दूसरे मुकाबले से पहले रहाणे पूरी तरह से फिट हो पाते हैं या नहीं।
