अजिंक्य रहाणे के बयान पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब, जानें गेंदबाजी के लिए फिट होंगे कैमरून ग्रीन

MI vs KKR: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अजिंक्य रहाणे के बयान के बाद कैमरून ग्रीन की चोट पर सफाई दी। बताया कि कमर की चोट के कारण वह 10-12 दिन बाद ही गेंदबाजी कर पाएंगे।
Cricket Australia Hits Back After Ajinkya Rahane Raises Storm With Cameron Green Query: 'KKR Fully Aware'
कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की ओर से कैमरून ग्रीन ने इस मुकाबले में गेंदबाजी नहीं की। इसको लेकर जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस बात का जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मांगने की सलाह दी।

कैमरून ग्रीन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 10 गेंदों में एक चौके एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजों की शानदार बैटिंग के बावजूद कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी अटैक पर नहीं लगाया गया। ग्रीन के ना गेंदबाजी करने के कारण मुबई ने बड़े लक्ष्य का पीछा आसानी से किया।

मैच के बाद ग्रीन के गेंदबाजी ना करने का कारण पूछा गया, जिसके जवाब में अजिंक्य रहाणे ने कहा, "आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।" रहाणे ने उम्मीद जताई कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी करना शुरू करेंगे, जिससे टीम के गेंदबाजी अटैक का संतुलन बेहतर होगा। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू कर देंगे और कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग होगा। हमने बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन गेंद के साथ संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।"

रहाणे के इस बयान के बाद आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता नाइट राइडर्स प्रबंधन को कैमरून ग्रीन की चोट की स्थिति के बारे में पहले से पूरी जानकारी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने बताया, “कैमरून ग्रीन को कमर में चोट लगी है, जिसके चलते वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। वह करीब 10-12 दिन बाद ही गेंदबाजी के लिए उपलब्ध होंगे और केकेआर को इस बारे में पूरी जानकारी दी जा चुकी है।”

गौरतलब है कि ग्रीन ने सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक गेंदबाजी नहीं की थी। उन्होंने 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में वापसी की, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह सिर्फ 19 गेंद ही फेंक सके थे। केकेआर ने ग्रीन को नीलामी के दौरान 25.20 करोड़ में खरीदा था। इस बड़ी बोली के साथ वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

मुंबई ने जीता मुकाबला

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए जीत दिला दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com