‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
Ajinkya Rahane: केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 में लगातार हार के बावजूद टीम का हौसला बढ़ाया, गेंदबाजों के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane Motivate KKR Players: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मिली 65 रनों की हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। एसआरएच से मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। यह केकेआर की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है।
टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार दूसरी हार के बावजूद रहाणे ने ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक बातों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार दो मैच हारने का मतलब यह नहीं है कि वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। केकेआर के कप्तान ने गेंदबाजों के आखिरी 10 ओवरों में किए गए प्रयासों की सराहना की।
Ajinkya Rahane ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
केकेआर द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में अजिंक्य रहाणे ने कहा, “यह हार दुनिया का अंत नहीं है। इस मैच में कई अच्छी बातें भी देखने को मिलीं, खासकर 10 ओवरों के बाद टीम ने शानदार वापसी की। हमने अंतिम 10 ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की। मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह है कि हम हर दिन ड्रेसिंग रूम के अंदर क्या सोचते हैं और यही मायने रखता है। मेरे लिए प्रयास बहुत मायने रखता है। इस मुकाबले में मैंने जो देखा वो यह था कि 10 ओवरों के बाद हमारे गेंदबाजों का प्रयास कमाल का था।”
सम्बंधित ख़बरें
स्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
"We believe in each & every individual here" 👊 Captain Rahane speaks up after #KKRvSRH. pic.twitter.com/Zd2KH49tXy — KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 3, 2026
रहाणे ने खिलाड़ियों से खुद पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी टीम के लिए मैच विजेता बन सकता है। आप सभी यहां मौजूद हर एक खिलाड़ी मैच विजेता है। आप में से हर कोई किसी भी स्थिति से हमारे लिए मैच जीत सकता है। हमें बस खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। बात हमेशा हमारी काबिलियत की होती है कि हम अपनी टीम के लिए मैच कैसे जीत सकते हैं। मुझे हर एक खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है।”
Ajinkya Rahane ने आक्रामक रवैये की तारीफ की
उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शुरुआत से ही बल्लेबाजों द्वारा दिखाए गए आक्रामक रवैये की भी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम सभी मैच नहीं जीत सकती है। “मैंने जैसा कहा कि इस गेम से बहुत सी अच्छी बातें सीखने को मिलीं। जिस तरह से हमने संघर्ष किया, पहली गेंद से जीत का इरादा दिखाया, ऐसा होता रहेगा। ऐसे भी मौके आएंगे जब हम मैच जीतेंगे। मैं बस वही जीत का इरादा देखना चाहता हूं। दुनिया हमारे बारे में जो चाहे बात करे, लेकिन यह जरूरी है कि हम सकारात्मक बातें करें। हम हर एक खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं।”
यह भी पढ़ें: गेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो
IPL 2026 में केकेआर की खराब शुरुआत
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। टीम को पहले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर को सीजन के पहले दोनों ही मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम अपने अगले मुकाबले में 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।
